खरगोन में अंतिम संस्कार के दौरान पथराव हो गया।
- फोटो : अमर उजाला
महेश्वर क्षेत्र के ग्राम सुलगांव (दगड़ी) को उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई, जब एक बुजुर्ग महिला के अंतिम संस्कार के दौरान दो पक्ष आमने-सामने आ गए। नर्मदा नदी से लगभग 200 मीटर दूर शव जलाने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक हो गया और एक पक्ष ने अंतिम संस्कार में शामिल लोगों पर पथराव कर दिया। इस घटना में पुलिस के एक जवान, ग्राम चौकीदार सहित कई ग्रामीण और रिश्तेदार घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सुलगांव निवासी मोहन पाटीदार की दादी का निधन हो गया था। परिजन और ग्रामीण अंतिम संस्कार के लिए नर्मदा तट के समीप निर्धारित स्थान की ओर पहुंचे थे। जब शव को अग्नि देने की तैयारी की जा रही थी, उसी दौरान गांव के ही दूसरे पक्ष के कुछ लोगों ने आपत्ति जताई। उनका कहना था कि शवदाह स्थल नर्मदा से निर्धारित दूरी पर नहीं है। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हुई, जो कुछ ही देर में उग्र विवाद में बदल गई।
ये भी पढ़ें-
विदेशी महिला के जाल में फंसा 75 साल का व्यापारी, 1.41 करोड़ ठगे, 12 राज्यों के खातों में भिजवाया पैसा