खंडवा में घर के बाहर सो रहे एक युवक के अंधे कत्ल का मामला बुधवार को सामने आया था। पंधाना थाना क्षेत्र में एक युवक, केदार, की सिर पर लकड़ी से वार कर हत्या कर दी गई थी। इस दौरान उसकी पत्नी और बच्चे घर के भीतर सो रहे थे, लेकिन उन्हें इसकी भनक तक नहीं लगी।
पुलिस के अनुसार, घटना की रात केदार घर के बाहर सो रहा था। इसी दौरान करण घर में घुसा और उसके तथा रिंकू के बीच अवैध संबंध बने। इसके बाद रिंकू ने करण से कहा कि उसका पति दोनों के बीच रास्ते का रोड़ा बन रहा है, इसलिए उसे रास्ते से हटा दो। इसके बाद करण ने बाहर सो रहे केदार के सिर पर लकड़ी से हमला कर बुधवार रात उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने गुरुवार को रिंकू और करण दोनों को गिरफ्तार कर करीब नौ घंटे के भीतर पूरे मामले का खुलासा कर दिया।
झोपड़ी का खंभा उखड़ा मिला, भागने के निशान भी मिले
इस मामले में खंडवा डीएसपी अनिल सिंह चौहान ने बताया कि बुधवार सुबह पुलिस को सूचना मिली थी कि कुसुम्बिया गांव में एक व्यक्ति का शव उसके घर के बाहर पड़ा हुआ है। प्रारंभिक जांच में मामला हत्या का प्रतीत होने पर पूछताछ की गई। उस समय मृतक की पत्नी और बच्चे घर पर ही मिले। पत्नी ने बताया कि वह घर के भीतर सो रही थी, इसलिए उसे घटना की जानकारी नहीं थी।
घटनास्थल की बारीकी से जांच करने पर एक व्यक्ति के भागने के निशान मिले। साथ ही मृतक के झोपड़ीनुमा घर का एक लकड़ी का खंभा भी उखड़ा हुआ मिला। इससे संदेह हुआ कि आरोपी कोई परिचित व्यक्ति है। आसपास के लोगों से पूछताछ में उमरदा गांव निवासी करण का नाम सामने आया, जो खंडवा में रहकर एक दाल मिल में काम करता है।
ये भी पढ़ें- MP: 14 आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाने के बाद महिला जज को मिली धमकी, DGP से जवाब तलब; हाईकोर्ट का कड़ा रुख
प्रेमिका से शादी करनी थी, इसलिए पति की कर दी हत्या
पुलिस ने जब करण को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने स्वीकार किया कि घटना की रात वही मौके पर था। उसने अवैध संबंधों के चलते हत्या करना स्वीकार किया। उसने बताया कि वह मृतक की पत्नी से शादी करना चाहता था, इसलिए उसने इस घटना को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस ने घटनाक्रम से जुड़े सभी आवश्यक साक्ष्य एकत्र कर लिए हैं।
प्रेमिका बोली- पति बन रहा था रास्ते का रोड़ा