फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर में आरएसएस का एकत्रीकरण: एक लाख स्वयंसेवक जुटेंगे, पदाधिकारी भी होंगे शामिल

Tue, 27 Oct 2026 08:04 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष के समापन अवसर पर बुधवार को इंदौर में ‘चरैवेति एकत्रीकरण’ आयोजित किया जाएगा। डेली कॉलेज परिसर में शाम 4.30 बजे से होने वाले इस कार्यक्रम में एक लाख से अधिक स्वयंसेवकों के जुटने की संभावना है।
Register For Event
विज्ञापन
इंदौर में आरएसएस का एकत्रीकरण - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष का समापन कार्यक्रम बुधवार को इंदौर में आयोजित होगा। डेली कॉलेज परिसर में शाम 4.30 बजे शुरू होने वाले इस कार्यक्रम को ‘चरैवेति एकत्रीकरण’ नाम दिया गया है।

विज्ञापन


इसमें एक लाख से अधिक स्वयंसेवकों के जुटने की संभावना है। कार्यक्रम को लेकर शहर की बस्तियों में स्वयंसेवक सक्रिय रहे हैं। दशहरे के बाद 400 से अधिक बस्तियों में पथ संचलन भी निकाले गए। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर मालवा प्रांत में वर्षभर अनेक गतिविधियां आयोजित की गईं।
 

शताब्दी वर्ष के समापन अवसर पर इंदौर में यह बड़ा आयोजन रखा गया है। आरएसएस की अखिल भारतीय बैठक इंदौर में 2 से 4 नवंबर तक होगी। परंपरा के अनुसार, जिस शहर में यह बैठक आयोजित होती है, वहां एक बड़े एकत्रीकरण के जरिए संघ के पदाधिकारी स्वयंसेवकों से संवाद करते हैं। दो साल पहले इस तरह का कार्यक्रम दशहरा मैदान पर आयोजित किया गया था। इस बार इसकी मेजबानी डेली कॉलेज करेगा।

विज्ञापन

 

कार्यक्रम में संघ के पदाधिकारियों के बौद्धिक से पहले स्वयंसेवक घोष और परेड का प्रदर्शन करेंगे। इसमें कौन-कौन से पदाधिकारी शामिल होंगे, इसकी जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं की गई है।

आयोजन में एक लाख से अधिक लोगों के शामिल होने की संभावना को देखते हुए नगर निगम ने डेली कॉलेज और आसपास के क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाया है। सड़कों पर डामरीकरण का काम भी कराया गया है। कार्यक्रम में शहर के कुछ गणमान्य नागरिकों को भी आमंत्रित किया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें