फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: चार बहनों का अकेला भाई, पुलिस ट्रेनिंग कर रही प्रेमिका के लिए ड्राइवर की नौकरी की, जान दे दी

Sun, 16 Aug 2026 03:53 PM IST
Arjun Richhariya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

Indore News: 27 वर्षीय आयुष गोस्वामी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आयुष इंदौर में निजी कंपनी में ड्राइवर था। शुरुआती जांच के मुताबिक, पुलिस ट्रेनिंग के लिए इंदौर आई अपनी प्रेमिका के कारण वह यहां आया था। 
Register For Event
विज्ञापन
आयुष - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के खुड़ैल थाना क्षेत्र स्थित देवगुराड़िया की मानसरोवर कॉलोनी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां किराए के कमरे में रह रहे 27 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना शनिवार की है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान आयुष पिता उत्तम गोस्वामी निवासी सागर के रूप में हुई है। वह पिछले कुछ महीनों से इंदौर में रहकर एक निजी कंपनी में ड्राइवरी का काम कर रहा था। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि युवक का सागर निवासी एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था और वही उसके इंदौर आने का मुख्य कारण था।
विज्ञापन


कॉल न उठाने पर मकान मालिक ने देखा शव
शनिवार को आयुष के फोन पर लगातार कॉल आ रहे थे लेकिन उसने किसी का जवाब नहीं दिया। इसके बाद परिजनों और परिचितों ने मकान मालिक से संपर्क किया। मकान मालिक ने जब आयुष के कमरे में जाकर खिड़की से देखा तो वह फंदे से लटका हुआ था। इसके बाद मकान मालिक ने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस और मृतक के पिता को दी। सूचना पाते ही खुड़ैल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया।

युवती के कारण इंदौर आया था आयुष
पुलिस द्वारा की गई पूछताछ और दोस्तों से मिली जानकारी के अनुसार आयुष सागर की एक युवती से प्रेम करता था। युवती का चयन पुलिस ट्रेनिंग के लिए हुआ था और वह ट्रेनिंग के सिलसिले में इंदौर आई थी। युवती के इंदौर आने के बाद आयुष भी इंदौर आने की जिद करने लगा। परिवार के विरोध के बावजूद वह इंदौर आ गया और यहां एक निजी कंपनी में चालक के रूप में काम करने लगा।
विज्ञापन


कमरे से नहीं मिला सुसाइड नोट
पुलिस ने कमरे की तलाशी ली लेकिन कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस आयुष के मोबाइल कॉल डिटेल रिकॉर्ड खंगाल रही है ताकि मौत के कारणों की सटीक जानकारी मिल सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट हो पाएगी। आयुष चार बहनों का अकेला भाई था। उसकी असमय मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें