फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर की बड़ी खबरें: संघ के एक लाख कार्यकर्ता जुटे, इंदौर भोपाल के बीच एक लाख करोड़ का औद्योगिक रोडमैप बनेगा

Wed, 28 Oct 2026 05:29 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में आज कई बड़ी घटनाएं सामने आई हैं। संघ के शताब्दी वर्ष पर 1 लाख स्वयंसेवक जुटे। सीएम ने कहा कि भोपाल-इंदौर बीच 1 लाख करोड़ का औद्योगिक रोडमैप बनेगा। जेल प्रहरी से नशा बरामद हुआ और 40 लाख की ब्लैकमेलिंग का केस खुला। वहीं देवास शराब कांड में भी नया अपडेट सामने आया। 
Register For Event
विज्ञापन
इंदौर - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

1. इंदौर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष समारोह के समापन पर आज डेली कॉलेज में एक लाख स्वयंसेवकों का एकत्रीकरण हुआ। इसके बाद 2 से 4 नवंबर तक अखिल भारतीय बैठक आयोजित होगी।
विज्ञापन

पूरी खबर पढ़ें: आरएसएस का युवाओं पर फोकस, शताब्दी वर्ष के समापन कार्यक्रम के लिए चुना डेली कॉलेज

2. आज इंदौर में हुई अर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव में 20 से अधिक निवेशकों ने लिया भाग। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश को भारत का औद्योगिक केंद्र बनाएंगे। उन्होंने इससे जुड़ी कई जरूरी जानकारियां दी।
विज्ञापन

पूरी खबर पढ़ें: एक लाख करोड़ का औद्योगिक रोडमैप बनेगा

3. इंदौर की जिला जेल में मुख्य गेट पर चेकिंग के दौरान एक प्रहरी के जूतों और कपड़ों से चरस, बीड़ी और तंबाकू बरामद हुआ है, जिसे वह कैदियों तक पहुंचाने ले जा रहा था।
विज्ञापन

पूरी खबर पढ़ें: जेल प्रहरी के अंडरगार्मेंट्स और जूतों से मिले नशीले पदार्थ, कैदियों को करता था सप्लाई

4. इंदौर में एक कारोबारी को ब्लैकमेल कर लाखों रुपये वसूलने और झूठे मामलों में फंसाने की धमकी देने के आरोप में महिला के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता कृतिका तलरेजा ने सरोगेसी से जुड़े पुराने विवाद के बाद 40 लाख रुपये और अतिरिक्त रकम वसूलने का आरोप लगाया है। पुलिस जांच कर रही है।
पूरी खबर पढ़ें: सरोगेट मां पर कारोबारी से लाखों रुपये ऐंठने का केस दर्ज, दे रही थी ब्लैकमेल करने और फंसाने की धमकी

5. देवास में जहरीली शराब पीने से दस से ज्यादा लोगों की मौत के मामले में मुख्य आरोपी अजय राठौर (27) ने अमीर बनने के लालच में नकली शराब बनाने की साजिश रची थी। उसने शराब तैयार करने से पहले ही उसे खपाने के लिए नेटवर्क तैयार कर लिया था।
पूरी खबर पढ़ें: जल्दी अमीर बनने के चक्कर में एआई की मदद से बनाई नकली शराब, बिक्री के लिए ठेकों के कर्मचारी जोड़े
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें