फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: पहले युवक को आरोपियों ने ढाबे पर पिलाई शराब, फिर चाकू से सीने पर चाकू मारे और कर दी हत्या

Sat, 25 Apr 2026 06:13 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

लसूड़िया थाना क्षेत्र के रविदास नगर में पानी भरने के मामूली विवाद ने खूनी मोड़ ले लिया। चार युवकों ने एक युवक को पहले सुलह के बहाने शराब पिलाई और फिर सीने में चाकू घोंपकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
Register For Event
विज्ञापन
इंदौर में युवक की हत्या। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लसूड़िया थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात मामूली विवाद में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। आरोपियों ने पहले युवक को ढाबे पर शराब पिलाई और फिर चाकू घोंपकर मौत के घाट उतार दिया। अस्पताल ले जाते समय युवक ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

 

मृतक की पहचान चिंता राम (पिता रणजीत सिंह राठौर) निवासी रविदास नगर के रूप में हुई है। घटनाक्रम के अनुसार, शुक्रवार सुबह चिंता राम सरकारी नल पर पानी भर रहा था। इस दौरान बस्ती में रहने वाले कुलदीप, पंकज, मयूर और मोहित से उसका विवाद हो गया था। हालांकि, उस समय अन्य लोगों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत करा दिया था।
 

शुक्रवार रात आरोपी कलाली (शराब दुकान) पहुंचे और चिंता राम से सुलह करने की बात कही। चिंता राम उनकी बातों में आ गया और उनके साथ शराब पीने बैठ गया। उसे लगा कि विवाद खत्म हो गया है, लेकिन तभी आरोपियों ने चाकू निकालकर उसके सीने पर दो वार कर दिए।

विज्ञापन

 

हमले में गंभीर रूप से घायल चिंता राम को एक आरोपी की मां अस्पताल लेकर पहुँची, लेकिन अधिक खून बह जाने के कारण रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मौत की पुष्टि के बाद आरोपी की माँ मौके से चली गई। अस्पताल के कर्मचारियों ने पुलिस को हत्या की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बस्ती से चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
 

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। बस्तीवासियों का कहना है कि आरोपी इलाके में दादागिरी करते हैं और आए दिन लोगों से विवाद करते हैं। मृतक के परिजनों ने पुलिस से आरोपियों के मकान तोड़ने की मांग की है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें