फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: यूनिवर्सिटी का गेट तोड़कर घुसे छात्र, छात्र संघ चुनाव की मांग पर भड़का गुस्सा, 10 पर केस

Wed, 19 Aug 2026 05:38 PM IST
Arjun Richhariya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

Indore News: मध्य प्रदेश में सितंबर में होने वाले छात्र संघ चुनाव को प्रत्यक्ष प्रणाली से कराने की मांग को लेकर इंदौर में छात्रों ने यूनिवर्सिटी में प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्र उग्र हो गए और यूनिवर्सिटी का गेट तोड़ दिया। 
Register For Event
विज्ञापन
गेट तोड़कर घुसे छात्र। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में सितंबर माह में होने वाले छात्र संघ चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है। इंदौर में छात्र संघ चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से कराने की मांग को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन हुआ। 19 अगस्त को आईपीएस एकेडमी के छात्रों द्वारा आयोजित एक रैली के दौरान देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के नालंदा परिसर में हंगामा खड़ा हो गया। प्रदर्शन के दौरान परिसर का मुख्य गेट टूट जाने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 10 छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन




प्रत्यक्ष प्रणाली से चुनाव की मांग
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय जबलपुर के आदेश के बाद राज्य में सितंबर महीने में छात्र संघ चुनाव कराए जाने हैं। विभिन्न छात्र संगठन इन चुनावों को प्रत्यक्ष प्रणाली से कराने की लगातार मांग कर रहे हैं। इसी मांग के समर्थन में आईपीएस एकेडमी राजेंद्रनगर के छात्रों ने एक साइकिल रैली निकाली। यह रैली विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए आरएनटी मार्ग स्थित देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी के नालंदा परिसर पहुंची।
विज्ञापन


यूनिवर्सिटी परिसर में नारेबाजी और हंगामा
रैली के नालंदा परिसर पहुंचने के बाद छात्रों ने अपनी मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। छात्र अधिकारियों को ज्ञापन सौंपने की मांग पर अड़े हुए थे। सुरक्षा कारणों से यूनिवर्सिटी प्रशासन द्वारा मुख्य द्वार को बंद कर दिया गया था। काफी देर तक ज्ञापन लेने कोई बाहर नहीं आया तो आक्रोशित छात्रों ने बंद गेट पर दबाव बनाया। धक्का-मुक्की के कारण परिसर का मुख्य गेट नीचे गिर गया।

यूनिवर्सिटी प्रशासन की शिकायत पर पुलिस कार्रवाई
घटना के बाद देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी प्रशासन ने पूरे मामले की औपचारिक शिकायत छोटी ग्वालटोली पुलिस थाने में दर्ज कराई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह रैली और प्रदर्शन बिना किसी पूर्व अनुमति के निकाला गया था। यूनिवर्सिटी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने 10 छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। प्राथमिकी में बिना अनुमति के प्रदर्शन करने और शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने से जुड़ी धाराएं शामिल की गई हैं।

छात्र बोले गेट पहले से ही कमजोर था
प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे छात्र नेता वीरेंद्र गुर्जर दूधिया ने पूरे मामले पर अपनी सफाई पेश की। उनका कहना था कि छात्रों का प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण था और वे लंबे समय से ज्ञापन देने का प्रयास कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि यूनिवर्सिटी प्रशासन ने गेट बंद कर रखा था और वह गेट पहले से ही कमजोर स्थिति में था। धक्का लगने पर जब गेट गिरा तो छात्रों ने ही उसे संभाला। प्रदर्शनकारियों ने मांग की है कि छात्र संघ चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से ही संपन्न कराए जाएं और इसके लिए जल्द से जल्द तिथियों की घोषणा की जाए।

कुलपति के आश्वासन के बाद प्रदर्शन खत्म
प्रदर्शन के बाद में कुलपति ने छात्र नेताओं से मुलाकात की। इस दौरान छात्र नेताओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन के सामने अपनी मांगें रखीं। प्रतिनिधिमंडल ने छात्रसंघ चुनाव की तारीख घोषित करने और सितंबर में चुनाव कराने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। कुलपति ने छात्रसंघ चुनाव कराने को लेकर आश्वासन दिया। इसके बाद छात्रों ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया।

यूनिवर्सिटी में सुरक्षा संभालने वाले कहां थे
पू. कार्यपरिषद सदस्य तेज प्रकाश राणे ने कहा कि देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी की सुरक्षा एजेंसी की जिम्मेदारी पर प्रश्न चिन्ह लगा है। सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी बनती है? यह घटना बेहद दुःखद है। इस तरह यूनिवर्सिटी में किसी के साथ कोई भी घटना हो सकती है। 
विज्ञापन


बेहद निंदनीय कृत्य, परेशानी है तो बात करें छात्र
देवी अहिल्या विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (देवता) के अध्यक्ष डॉक्टर लक्ष्मण शिंदे ने कहा कि यह कृत्य बेहद निंदनीय है। विश्वविद्यालय की संपत्ति को क्षति पहुंचाने का औचित्य नजर नहीं आता, विश्वविद्यालय प्रशासन के साथ अपनी बात रखने का उचित तरीका अपनाया जाना चाहिए।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें