फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंहस्थ 2028: 17 करोड़ से संवरेगा जानापाव, श्रीकृष्ण को सुदर्शन चक्र देते दिखेंगे परशुराम

Fri, 13 Nov 2026 07:26 AM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर के समीप स्थित जानापाव पहाड़ी का अब 17 करोड़ रुपए के सरकारी प्रोजेक्ट और जनसहयोग से भव्य विकास होगा। सिंहस्थ 2028 से पहले यहां मंदिर, तालाब, रोपवे और आकर्षक कॉरिडोर बनेगा, जिसमें भगवान परशुराम श्रीकृष्ण को सुदर्शन चक्र देते नजर आएंगे।
Register For Event
विज्ञापन
जानापाव - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्राम आशापुरा में जनसहयोग और सरकारी राशि से तैयार हुई कामधेनु गोशाला की सफलता के बाद अब जानापाव की पहाड़ी का भी जनभागीदारी के माध्यम से भव्य विकास किया जाएगा। शासन की ओर से पहले ही करीब 17 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की योजना पर काम शुरू किया जा चुका है। अब इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट के विस्तार के लिए सरकारी बजट के साथ-साथ समाज और दानदाताओं के सहयोग से भी राशि जुटाने की तैयारी की गई है। तैयार प्रस्ताव के अनुसार जानापाव के समग्र विकास को लेकर आंतरिक योजना पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन


भव्य कॉरिडोर और प्रतिमाओं की होगी स्थापना
इस नई विकास योजना के तहत जानापाव की पहाड़ी पर भव्य मंदिर और तालाब के सौंदर्यीकरण के साथ ही एक आकर्षक कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा। इस कॉरिडोर का मुख्य आकर्षण भगवान परशुराम की विशाल प्रतिमा होगी, जिसमें वे भगवान श्रीकृष्ण को सुदर्शन चक्र प्रदान करते हुए दिखाई देंगे। पौराणिक मान्यता के अनुसार, जानापाव वही पावन स्थल है जहां भगवान श्रीकृष्ण ने महर्षि परशुराम से सुदर्शन चक्र प्राप्त किया था। इस धार्मिक महत्व को देखते हुए पूरे परिसर को नया स्वरूप दिया जा रहा है।

सिंहस्थ 2028 से पहले काम पूरा करने का लक्ष्य
कलेक्टर शिवम वर्मा के अनुसार, विकास के इस विस्तारित प्लान की शुरुआत मुख्यमंत्री पहले ही कर चुके हैं। प्रशासन ने इस योजना के सभी प्रमुख निर्माण कार्यों को आगामी सिंहस्थ 2028 से पहले पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। परियोजना के विस्तार के लिए जनसहयोग से राशि जुटाने की व्यवस्था भी इसी कार्ययोजना का एक अहम हिस्सा बनाई गई है, ताकि विकास कार्यों की गति को और तेज किया जा सके।
विज्ञापन


17 करोड़ रुपए के सरकारी प्रोजेक्ट में बढ़ेंगी जनसुविधाएं
जानापाव में भगवान परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक के विकास के लिए करीब 17 करोड़ रुपए का सरकारी प्रोजेक्ट पहले से ही प्रस्तावित है, जिसका भूमिपूजन जन्माष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया था। इस सरकारी योजना में मौजूदा यज्ञकुंड का पुनर्विकास, आधुनिक ऑडिटोरियम, ध्यान कुटीर, हर्बल गार्डन, आकर्षक लैंडस्केपिंग, बहुउद्देशीय भवन और श्रद्धालुओं के लिए जनसुविधाओं का विस्तार शामिल है। इसके अतिरिक्त, पहाड़ी पर श्रद्धालुओं की सुगम आवाजाही के लिए रोपवे बनाने की भी योजना है, जिसे अब जनसहयोग से और विस्तार दिया जाएगा।

आशापुरा की कामधेनु गोशाला बना जनभागीदारी का मॉडल
जानापाव के विकास में जनसहयोग लेने की प्रेरणा ग्राम आशापुरा में विकसित कामधेनु गोशाला से मिली है। करीब 24 करोड़ रुपए की कुल लागत से तैयार यह गोशाला जनभागीदारी का एक बड़ा उदाहरण बनकर उभरी है। इसके निर्माण और विकास कार्यों में एक समाजसेवी ने सीएसआर मद से 6 करोड़ रुपए और एक अन्य दानदाता ने 2.5 करोड़ रुपए का बड़ा योगदान दिया था। अन्य माध्यमों से भी जनसहयोग प्राप्त हुआ, जिसके चलते गोशाला के विकास में करीब 11 करोड़ रुपए के निर्माण कार्य दानदाताओं के सहयोग से सीएसआर के तहत संपन्न हुए हैं। शेष राशि शासन के विभिन्न मदों से व्यय की गई है।

कामधेनु गोशाला की प्रमुख विशेषताएं 
आशापुरा स्थित इस आधुनिक गोशाला का कुल क्षेत्रफल करीब 26.041 हेक्टेयर में फैला हुआ है, जिसे 10000 गोवंश की क्षमता के अनुरूप विकसित किया गया है। शुरुआती चरण में यहां 550 गोवंश के साथ व्यवस्था शुरू की गई है। गोवंश के आवास के लिए 200×80 फीट आकार के 4 विशाल शेड बनाए गए हैं। इसके अलावा स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के माध्यम से 3.50 करोड़ रुपए की लागत से खुले बाड़ों का निर्माण किया गया है। परिसर में बीमार गोवंश के उपचार के लिए अलग वार्ड, मजबूत बाउंड्रीवॉल और आंतरिक सड़कों की व्यवस्था भी की गई है। हाल ही में मुख्यमंत्री ने यहां सीएनजी गैस प्लांट और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए 5 करोड़ रुपए अतिरिक्त देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें