फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौरः कारोबारी बोला- ब्यूटीशियन ने खुद लगाया फंदा, पहले भी कई बार धमका चुकी थी

Mon, 14 Sep 2026 06:14 PM IST
Arjun Richhariya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर के तिलक नगर स्थित होटल एलेक्स में ब्यूटीशियन सोनिला की संदिग्ध मौत के मामले में फरार कारोबारी दीपक खंडेलवाल ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है। पुलिस सीसीटीवी, विसरा और अन्य रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
Register For Event
विज्ञापन
सोनिला और दीपक। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तिलक नगर स्थित एलेक्स होटल के कमरा नंबर 101 में सोनिला नामक युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। घटना के बाद से ही युवती के साथ कमरे में मौजूद कारोबारी दीपक खंडेलवाल फरार चल रहा था। पुलिस द्वारा उसके परिवार पर दबाव बनाने और पत्नी-बच्चों को थाने ले जाने के बाद आरोपी ने शुक्रवार को बायपास से सरेंडर कर दिया।
विज्ञापन


दीपक खंडेलवाल के पुलिस ने लिए बयान
पुलिस पूछताछ के दौरान दीपक ने बताया कि सोनिला ने खुद होटल का कमरा बुक किया था और वह अपने साथ बीयर लेकर आई थी। दीपक के अनुसार जब उसने दरवाजा खटखटाया तो सोनिला ने उसे देखकर दरवाजा बंद करने की कोशिश की, जिसके बाद वह धक्का देकर भीतर घुसा। दोनों के बीच बहस हुई और सोनिला अचानक फंदे पर लटक गई। दीपक का दावा है कि अत्यधिक नशे में होने और घबराहट के कारण वह उसे समय पर उतार नहीं पाया, जिसके बाद उसने होटल स्टाफ की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया।

चार साल से संबंध थे
पुलिस जांच में सामने आया है कि सोनिला और दीपक के बीच पिछले चार वर्षों से संपर्क था। दीपक की पत्नी को इस संबंध की भनक लगने पर उसने सोनिला से दूरी बनानी शुरू कर दी थी, जिससे नाराज होकर सोनिला उस पर मुलाकात का दबाव बना रही थी। पुलिस ने सोनिला के पिता प्रदीप और उसके पति संजय के बयान भी दर्ज किए हैं।
विज्ञापन


आत्महत्या के लिए उकसाने के एंगल से जांच
शुरुआती जांच में जहर खाने का संदेह जताया गया था, लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण फंदे से लटकना सामने आया है। पुलिस ने विसरा जांच के लिए भेज दिया है। घटना के समय दीपक कमरे में लगभग 40 मिनट मौजूद था। पुलिस शॉर्ट पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें