फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: ड्यूटी से लौटे हेड कॉन्स्टेबल की अचानक हुआ सीने में दर्द, अस्पताल में दम तोड़ा

Fri, 06 Nov 2026 03:19 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र में पलासिया थाने में पदस्थ 38 वर्षीय हेड कॉन्स्टेबल संजय की नाइट शिफ्ट के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सीने में तेज दर्द के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था।
Register For Event
विज्ञापन
संजय - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मल्हारगंज थाना क्षेत्र में एक पुलिसकर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। तबीयत बिगड़ने के बाद परिजन उन्हें आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद से पूरे पुलिस विभाग और परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन


ड्यूटी से घर लौटने के बाद बिगड़ी तबीयत
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक संजय की उम्र 38 वर्ष थी और उनके पिता का नाम नाथूसिंह अजनार था। वह चौथी पल्टन के निवासी थे और वर्तमान में पलासिया थाने में हेड कॉन्स्टेबल के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की सुबह अपनी नाइट शिफ्ट पूरी करने के बाद संजय पलासिया थाने से सीधे अपने घर पहुंचे थे। घर पहुंचने के कुछ ही देर बाद अचानक उन्हें घबराहट होने लगी और सीने में तेज दर्द उठा।

अस्पताल ले जाते समय बिगड़ी स्थिति
घटना के समय घर पर उनकी पत्नी और 2 बच्चे मौजूद थे। अचानक हुई इस स्वास्थ्य गड़बड़ी से घबराए परिजनों ने तुरंत अपने रिश्तेदारों को इसकी जानकारी दी और संजय को लेकर स्थानीय अस्पताल पहुंचे। हालांकि, उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ और स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्हें एमवाय अस्पताल रेफर कर दिया गया। एमवाय अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उनका परीक्षण किया और उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


झाबुआ के रहने वाले थे हेड कॉन्स्टेबल
परिजनों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, संजय मूल रूप से झाबुआ जिले के रहने वाले थे। वह पिछले 15 वर्षों से पुलिस विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे थे और पूरी ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे थे। अचानक हुई इस मौत के कारणों का अभी तक पूरी तरह से खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने मर्ग कायम कर इस पूरे मामले को अपनी जांच में ले लिया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है ताकि मौत के असली कारणों का पता चल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें