फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: यूनिवर्सिटी में छात्र के सिर पर फोड़ी बोतल, कड़े से पीटा, सोने की चेन भी हुई गायब

Wed, 16 Sep 2026 05:17 PM IST
Arjun Richhariya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर के देवी अहिल्या परिसर स्थित स्कूल ऑफ कॉमर्स की पार्किंग में मंगलवार को छात्रों में मारपीट हो गई। बीबीए छात्र पर कड़े और कांच की बोतल से हमला किया गया। भंवरकुआ पुलिस ने नामजद एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Register For Event
विज्ञापन
डीएवीवी तक्षशिला परिसर। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के देवी अहिल्या परिसर स्थित स्कूल ऑफ कॉमर्स में मंगलवार को छात्रों के दो गुटों के बीच गंभीर मारपीट का मामला सामने आया है। पार्किंग क्षेत्र में खड़े बीबीए थर्ड ईयर के छात्र महेंद्र गुर्जर पर दो छात्रों ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर हमला कर दिया। इस दौरान पीड़ित के सिर पर कांच की बोतल फोड़ी गई और हाथ के कड़े से भी वार किया गया। घायल छात्र का पुलिस ने मेडिकल परीक्षण करवाया है।
विज्ञापन


पुराने विवाद को लेकर पार्किंग में बोला हमला
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित महेंद्र गुर्जर निवासी अलकापुरी कॉलोनी अपने मित्र रोहित के साथ कॉलेज परिसर की पार्किंग में खड़ा था। उसी समय आरोपी जतीन खिची और कुलदीप राठौर अपने अन्य साथियों के साथ वहां पहुंचे। पूर्व के विवाद को लेकर दोनों पक्षों में बहस शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। आरोपियों ने अचानक महेंद्र पर हमला कर दिया।

सिर पर फोड़ी कांच की बोतल और कड़े से किया वार
शिकायत के अनुसार, आरोपी जतीन ने अपने हाथ के कड़े से महेंद्र पर हमला किया और इसके बाद उसके सिर पर कांच की बोतल दे मारी। सिर में गंभीर चोट आने के कारण काफी खून बहने लगा। परिसर में अन्य विद्यार्थियों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


सोने की चेन गुम और मोबाइल टूटने का आरोप
पीड़ित छात्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मारपीट की इस घटना के दौरान उसकी सोने की चेन गुम हो गई और उसका मोबाइल फोन भी तोड़ दिया गया। घटना के तुरंत बाद घायल महेंद्र को उसका साथी रोहित भंवरकुआ थाने लेकर पहुंचा, जहां उसने पुलिस को पूरी आपबीती बताई।

पुलिस ने दर्ज की एफआईआर, अन्य आरोपियों की तलाश जारी
भंवरकुआ पुलिस ने महेंद्र की शिकायत पर जतीन खिची, कुलदीप राठौर और उनके अन्य अज्ञात साथियों के खिलाफ मारपीट तथा धमकी देने की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नामजद आरोपियों को हिरासत में लेने के बाद पूछताछ की जाएगी, जिसके आधार पर घटना में शामिल अन्य लोगों के नाम भी प्राथमिकी में जोड़े जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें