फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्यूटीशियन सुसाइड केसः पति ने कहा- कारोबारी के पास थे पत्नी के आपत्तिजनक वीडियो, धमकी देकर बुलाता था

Tue, 15 Sep 2026 10:52 AM IST
Arjun Richhariya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

ब्यूटीशियन सोनिला शर्मा सुसाइड केस में पति के बयान के बाद नया मोड़ आया है। पुलिस ने आरोपी बिजनेसमैन दीपक खंडेलवाल के खिलाफ ब्लैकमेलिंग और आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है। 
Register For Event
विज्ञापन
सोनिला और दीपक। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्यूटीशियन सोनिला शर्मा के सुसाइड केस में एक नया मोड़ सामने आया है। पहले माना जा रहा था कि मृतका कारोबारी पर मिलने का दबाव बना रही थी, लेकिन जांच में यह तथ्य उलट निकला। मृतका के पति संजय शर्मा के पुलिस को दिए गए हालिया बयानों के बाद मामले की दिशा बदल गई है। तिलक नगर पुलिस ने प्राप्त बयानों और साक्ष्यों के आधार पर पाइप कारोबारी दीपक खंडेलवाल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


आपत्तिजनक वीडियो और ब्लैकमेलिंग का आरोप
संजय शर्मा ने पुलिस पूछताछ में खुलासा किया कि आरोपी दीपक खंडेलवाल सोनिला को आपत्तिजनक वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर जबरन मिलने के लिए मजबूर करता था। करीब एक वर्ष पूर्व पति से अलग होने के बाद सोनिला ब्यूटी पार्लर में कार्य करने लगी थी, जहां उसकी पहचान दीपक से हुई थी। जब आरोपी की पत्नी रानू को इस संबंध की जानकारी मिली, तो उसने सोनिला के घर पहुंचकर विवाद किया। इसके पश्चात सोनिला ने दीपक से संपर्क समाप्त करने का प्रयास किया, परंतु आरोपी लगातार दबाव बनाता रहा और वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा।

होटल में हुई घटना
9 सितंबर को तिलक नगर स्थित होटल एलएक्स में सोनिला की लाश मिली थी। पुलिस जांच के अनुसार घटना वाले दिन दोनों के बीच होटल में मिलने की बात तय हुई थी। कमरे में आरोपी की पत्नी को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद अत्यधिक मानसिक तनाव में आकर सोनिला ने यह कदम उठाया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का मुख्य कारण दम घुटना दर्शाया गया है। पुलिस फांसी के आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है लेकिन अभी यह साफ नहीं हुआ है कि सोनिला ने फांसी लगाई या फिर कारोबारी ने ही उसकी हत्या की। आरोपी को पुलिस द्वारा न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।
विज्ञापन


7 व्यक्तियों के बयान दर्ज किए 
पुलिस प्रशासन ने मामले की तह तक जाने के लिए मृतका के पति, पिता प्रदीप, चचेरे भाई हर्ष, सहेलियों सीमा एवं नेहा तथा होटल कर्मचारियों सहित कुल 7 व्यक्तियों के बयान दर्ज किए हैं। इन बयानों के आधार पर दीपक खंडेलवाल के विरुद्ध आत्महत्या के लिए उकसाने और ब्लैकमेलिंग की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। वर्तमान में पुलिस दोनों के मोबाइल फोन, कॉल डिटेल रिकॉर्ड और होटल के साक्ष्यों की तकनीकी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें