फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: रंगपंचमी पर इंदौर में निकलेगी गेर, निगम के स्वच्छता अभियान की भी होगी ब्रांडिंग

Fri, 06 Mar 2026 06:59 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में गेर मार्ग पर 200 से ज्यादा सीटीवी कैमरे लगाए गए है। राजवाड़ा पर ही एक कंट्रोल रुम भी तैयार किया गया है। दोपहर12 बजे से तीन बजे तक इंदौर की सड़कों पर रंगों की बौछार होगी। उसी दिन टीम इंडिया की फायनल मैच भी है।  
Register For Event
विज्ञापन
लोगों पर रंग डालने के लिए नगर निगम तैयार करवा रहा है एक मिसाइल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में 8 मार्च को निकलने वाली गेर में नगर निगम भी हिस्सेदारी करेगा। सड़कों की सफाई करने वाले वाहन, टैंकर अौर जेसीबी गेर में शामिल होंगे अौर इंदौर के स्वच्छता अभियान की ब्रांडिंग करेंगे। गेर के लिए नगर निगम अफसरों ने एक मिसाइल भी तैयार कराई है, जो सुनहरे रंगों से शहरवासियों को भिगोएंगी। इसके अलावा गेर समाप्त होने के बाद एक घंटे के भीतर पूरे मार्ग को धोकर चकाचक करने की तैयारी भी नगर निगम ने की है।

विज्ञापन

 

गेर समाप्त होने के बाद मार्ग पर कचरा, गुलाल पड़ा रहता है, जबकि इंदौर देश के साफ शहरों में से एक है। इस कारण यह गंदगी ज्यादा समय तक सड़कों पर न रहे, इसके प्रबंध नगर निगम ने किए है। 200 लोगों का अमला गेर समाप्त होने के बाद सड़कों पर उतरेगा और सड़क का कोना-कोना साफ करेगा। दोपहर बाद जब गेर समाप्त होगी। तब अमला सड़क पर उतरेगा।  हर बार सड़क को गेर समाप्त होने के बाद साफ किया जाता है, ताकि स्वच्छ शहर वाली इंदौर की छवि बनी रही। दीपावली के दूसरे दिन भी शहर को रात में ही साफ कर दिया जाता है। 

200 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे   

रंगपंचमी पर निकलने वाली गेर को लेकर तैयारियां अंतिम दौर में हैं। मार्ग पर 200 से ज्यादा सीटीवी कैमरे लगाए गए है और सड़क का पेचवर्क भी किया गया है। मार्ग पर खतरनाक मकान चिह्नित कर लिए गए हैं। उन मकानों पर दर्शक खड़े होकर गेर नहीं देख सकेंगे। वहां सूचना बोर्ड लगाए गए है। राजवाड़ा पर ही एक कंट्रोल रुम भी तैयार किया गया है। 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें