फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore Weather: इंदौर मेें सवा सौ साल बाद अप्रैल में झमाझम बारिश, ओले भी बरसे, हवाई सेवा भी हुई प्रभावित

Sun, 30 Apr 2023 04:49 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

Indore Weather: अप्रैैल में तेज बारिश इंदौर ही नहीं मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में हो रही है। पश्चिम विक्षोभ के कारण मध्य प्रदेश में हवा के साथ नमी आ रही है। अरब की खाड़ी और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी बारिश की वजह बन रही है।
Register For Event
विज्ञापन
बारिश के साथ ओले भी बरसे। - फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अप्रैल में मानसून जैसी बारिश का नजारा सभी को हैरान कर रहा है। यह माह बढ़ते तापमान के लिए पहचाना जाता है, लेकिन बारिश के कारण गर्मी छूमंतर हो गई। इंदौर मेें 1895 में दो इंच बारिश दर्ज हुई थी। उसके बाद अब इंदौर में इस तरह की झमाझम बारिश हो रही है।

विज्ञापन

 

 

 

इंदौर में रविवार को एक इंच से ज्यादा बारिश हो गई। अप्रैल में हल्की बूंदा-बांदी और रिमझिम बाारिश तो होती रही है, लेकिन दो दिनों में शहर पर मानसून के दौर की तरह बादल बरस रहे है। यह बाारिश सोयाबीन की फसल के लिए भी फायदेमंद होगी, क्योंकि अगले माह से उसकी बुआई होगी। बारिश के कारण जमीन में नमी रहेगी, जो फसल के लिए मददगार रहेगी। बायपास की काॅलोनियों में ओले भी बरसे।
 

इंदौर में रविवार दोपहर जमकर बारिश हुई। - फोटो : अमर उजाला
पश्चिम विक्षोभ के कारण बारिश
अप्रैैल में तेज बारिश इंदौर ही नहीं मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में हो रही है। पश्चिम विक्षोभ के कारण मध्य प्रदेश में हवा के साथ नमी आ रही है।अरब की खाड़ी और  बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी बारिश की वजह बन रही है। इस कारण पारा लुढ़क रहा है। मौसम विभाग के अनुसार मई मेें भी मौसम में उतार-चढ़ाव रहेगा। हवा को रुख भी दक्षिण-पश्चिम होने से बारिश हो रही है।

40 प्रतिशत भी नहीं छू पाया पारा
अप्रैल में भी गर्मी के तेवर ज्यादा तीखे नहीं थेे। पूरे माह पारा 40 डिग्री को छू नहीं पाया। 15 अप्रैल को अधिकतम पारा 38.8 डिग्री सेल्सियस रहा। शनिवार को पारा लुढ़कर कर 31 डिग्री पर आ गया। रविवार को भी पारा 30 डिग्री के नीचे रहा।

 
विज्ञापन

सुदामा नगर में बड़ा गड्ढा होने के कारण कार धस गई। बारिश के कारण गड्ढा नजर नहीं आया। - फोटो : सोशल मीडिया
जबलपुर की उड़ान डायवर्ट, रातभर इंदौर में रुके यात्री
मौसम की खराबी की वजह से हैदराबाद से जबलपुर के लिए उड़ा विमान इंदौर के लिए डायवर्ट करना पड़ा। रात विमान की लैडिंग हुई। जबलपुर जाने वाले यात्री रातभर इंदौर मेें रुके। इसके अलावा रविवार सुबह मुबंई से इंदौर आए विमान को मौसम की खराबी की वजह से हवा में दस मिनट तक चक्कर लगाना पड़े। विमान सुबह 7.20 इंदौर के आसपास पर था, लेकिन अनुमति नहीं मिलने के कारण विमान दस मिनट तक हवा में चक्कर काटता रहा। इसके बाद साढ़े सात बजे लैडिंग हुई।

फसलों के लिए फायदेमंद
कृषि विभाग के उपसंचालक एसएस राठौर के अनुसार मालवा-निमाड़ में मई में सोयाबीन की बुआई होती है। मिट्टी में नमी रहने से सोयाबीन की खेती अच्छी रहेगी। गेहूं अधिकांश खेतों में निकल कर मंडियों तक पहुंच गए हैं। अभी खाली खेतोंं में जो खर-पतवार है। वह भी बारिश के कारण नष्ट हो गई। कई किसानों ने प्याज भी बो रखेे है। उनके लिए भी बारिश फायदेमंद है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें