फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवास टीआई मौत मामला: मास्टर माइंड राहुल जायसवाल गिरफ्तार, सहायक जिला आबकारी अधिकारी अमर सिंह बघेल निलंबित

Mon, 02 Nov 2026 10:38 PM IST
देवास ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

देवास के खातेगांव में टीआई दिलीप पुरी की मौत के मामले में पुलिस ने अवैध शराब नेटवर्क के कथित मुख्य सरगना राहुल जायसवाल को गिरफ्तार किया है। जांच में टिमरनी से गुजरात शराब भेजने का नेटवर्क सामने आया है। पुलिस ने अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है और पांच जिलों में फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
Register For Event
विज्ञापन
खातेगांव टीआई की मौत के मामले में पुलिस मुख्य आरोपी को गिऱफ्तार कर लिया है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवास जिले के खातेगांव में थाना प्रभारी दिलीप पुरी की मौत के मामले में पुलिस ने अवैध शराब नेटवर्क के मुख्य सरगना राहुल जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया है। पुरी का निधन 2 नवंबर की रात अवैध शराब से भरे वाहन को रोकने के दौरान हुआ था, जब वाहन चालक ने उन्हें कुचल दिया। पुलिस ने इस घटना के बाद दबिश देकर अवैध शराब से भरे वाहन को भी पकड़ लिया है। खातेगांव थाने में आबकारी एक्ट और बीएनएस की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन



पुलिस जांच में सामने आया कि यह अवैध शराब टिमरनी से गुजरात ले जाई जा रही थी। वाहन चालक गजेंद्र उर्फ अक्कु रावत निवासी अलीराजपुर है। उसे वाहन केरम सिंह चांगोड़ निवासी अलीराजपुर ने उपलब्ध करवाया था। केरम सिंह को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। घटना के समय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कन्नौद के निर्देशन में चार टीमों ने नाकाबंदी की थी। सांडलपुर फाटा नर्मदा ढाबा के सामने अवैध शराब से भरी आयशर गाड़ी क्र. एमपी-43 एच4786 खड़ी मिली। निरीक्षक दिलीप पुरी ने ड्राइवर को वाहन से उतरकर तलाशी देने को कहा। ड्राइवर ने जान से मारने की नीयत से गाड़ी पुरी के ऊपर चढ़ा दी और भाग गया। उपचार के दौरान निरीक्षक पुरी का दुखद निधन हो गया। इस घटना में आरक्षक सोहन जाट भी घायल हुए हैं, जब चालक ने उन पर भी गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया।

ये भी पढ़ें- शराब माफिया के शिकंजे में देवास- पहले 13 निर्दोष लोगों की जान ली, अब थाना प्रभारी की बलि
विज्ञापन


अवैध शराब नेटवर्क का खुलासा
विवेचना में अवैध शराब के पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है। शराब ठेका पाटेन्द्र जायसवाल निवासी बड़वानी के नाम पर है। इसमें राहुल जायसवाल, मनीष जायसवाल और मोहिन जायसवाल की तीस-तीस फीसदी भागीदारी है। पाटेन्द्र जायसवाल की दस फीसदी भागीदारी बताई गई है। पूरे नेटवर्क का मुख्य सरगना राहुल जायसवाल निवासी टिमरनी, जिला हरदा है। वह तीनों दुकानों से अवैध शराब की आपूर्ति का नेटवर्क संचालित करता है।

मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी और जांच
पुलिस ने मुख्य सरगना राहुल जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया है। प्रकरण में विजय राव निवासी इंदौर को भी गिरफ्तार किया गया है। पांच जिलों में पुलिस की टीमें गठित कर दबिश जारी है। फरार आरोपियों पर पुलिस अधीक्षक देवास द्वारा 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें- देवास थाना प्रभारी मौत मामला: पैतृक गांव बरमंडल में होगा अंतिम संस्कार, पिता-बहन ने की सीबीआई जांच की मांग
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के निर्देश और पुलिस की कार्रवाई
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस घटना को गंभीरता से लिया है। उन्होंने घटना की विस्तृत जांच के लिए विशेष पुलिस महानिदेशक उपेंद्र जैन को तत्काल घटनास्थल पर भेजा। मुख्यमंत्री ने मामले में निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पुलिस की टीमें पांच जिलों में फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही हैं। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक देवास ने 10-10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया है।

सहायक जिला आबकारी अधिकारी अमर सिंह वघेल निलंबित
देवास जिले के खातेगांव में अवैध मदिरा परिवहन से जुड़ी गंभीर घटना के मामले में आबकारी विभाग ने कड़ी कार्रवाई करते हुए हरदा जिले के टिमरनी वृत्त में पदस्थ सहायक जिला आबकारी अधिकारी अमर सिंह बघेल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई प्रथम दृष्टया कर्तव्य के प्रति लापरवाही एवं निगरानी में शिथिलता पाए जाने पर की गई है। आबकारी आयुक्त द्वारा टिमरनी के सहायक जिला आबकारी अधिकारी अमरसिंह बघेल एवं आरक्षक अरुण कुमरे तथा कृष्णपाल सिंह डोडियार को भी निलंबित किया गया है।  कलेक्टर हरदा द्वारा लाइसेंसी पाटेन्द्र जायसवाल की टिमरनी स्थित तीन मदिरा दुकानों सोडलपुर रोड टिमरनी, रहटगांव, टिमरनी और हरदा रोड टिमरनी के लायसेंस निलंबित किए गए हैंं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें