फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: भाजपा विधायक की टीआई से नोंक-झोंक, वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने थाना प्रभारी को किया लाइन अटैच

Mon, 13 Feb 2023 12:17 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

छतरपुर जिले के लवकुशनगर थाने में चंदला भाजपा विधायक राजेश प्रजापति देर रात धरने पर बैठ गए। भाजपा विधायक का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें थाना प्रभारी के वह साथ नोंक-झोंक करते नजर आ रहे है। वहीं, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एसपी ने मामले पर संज्ञान लिया और टीआई को लाइन अटैच कर दिया है। 
 
जानकारी के मुताबिक चंदला विधायक रविवार रात मारपीट का केस दर्ज कराने लवकुशनगर थाने पहुंचे थे, इस दौरान थाना प्रभारी ने केस को फर्जी बताया और उन पर झूठा केस दर्ज कराने की बात कही। जिसके बाद विधायक थाने के गेट पर ही धरने पर बैठ गए। इस दौरान विधायक और टीआई हेमंत नायक के बीच तीखी नोंक-झोंक हुई, जिसका वहां मौजूद किसी शख्स ने वीडियो बना लिया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद छतरपुर पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा ने इस पर संज्ञान लेते हुए थाना प्रभारी लवकुशनगर को तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच कर दिया गया है। आगे की कार्रवाई के लिए जांच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह को सौंपी गई है।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें