फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Weather: मानसून की रफ्तार धीमी, MP के 40 जिले अब भी इंतजार में,जून में 38% कम बारिश, आज भारी वर्षा का अलर्ट

Mon, 29 Jun 2026 07:07 AM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार धीमी बनी हुई है। 24 जून को प्रदेश में प्रवेश करने के बाद भी यह अब तक केवल 15 जिलों तक पहुंच पाया है। जून में अब तक सामान्य से 38% कम बारिश हुई है। सोमवार को 6 जिलों में भारी बारिश और भोपाल-इंदौर समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
 
Register For Event
विज्ञापन
मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में मानसून की चाल अभी भी सुस्त बनी हुई है। प्रदेश में 24 जून को मानसून की एंट्री होने के बावजूद अब तक केवल 15 जिले ही इसकी जद में आए हैं, जबकि 40 जिलों में मानसून का इंतजार जारी है। इसका असर बारिश के आंकड़ों पर भी दिख रहा है। जून महीने में अब तक प्रदेश में सामान्य से 38 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने सोमवार को उज्जैन, देवास, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, मंडला और बालाघाट में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 24 घंटे के दौरान 4 इंच या उससे अधिक बारिश हो सकती है।
विज्ञापन


भोपाल-इंदौर समेत कई जिलों में येलो अलर्ट
भोपाल, इंदौर, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, धार, झाबुआ, आलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, रतलाम, आगर-मालवा, शाजापुर, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, सिवनी, डिंडौरी, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर और टीकमगढ़ सहित कई जिलों में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, निवाड़ी, नीमच और मंदसौर में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। इन जिलों में अभी मानसून नहीं पहुंचा है।

यह भी पढ़ें-गिरिबाला सिंह के घर चोरों का धावा, पुलिस को देख जेवरात और महत्वपूर्ण फाइलें छोड़ भागे चोर
विज्ञापन



बारिश से तापमान में गिरावट
बारिश की वजह से अधिकतम तापमान में कमी आई है। पांच बड़े शहरों में उज्जैन सबसे ठंडा रहा, जहां अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इंदौर में 33.8 डिग्री, भोपाल में 34.6 डिग्री, जबलपुर में 38.3 डिग्री और ग्वालियर में 40.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश में सबसे कम अधिकतम तापमान खंडवा में 30.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि नौगांव सबसे गर्म रहा, जहां पारा 40.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-अपर कलेक्टर की सास के इलाज में लापरवाही: एम्स में 20 मिनट तक नहीं पहुंचीं नर्स, डायपर बदलने के लिए मांगे पैसे

आगे क्या कहता है मौसम विभाग
मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो-तीन दिनों में बारिश की गतिविधियां और तेज होंगी। इसके साथ ही मानसून प्रदेश के बाकी जिलों में भी आगे बढ़ सकता है, जिससे बारिश की कमी धीरे-धीरे पूरी होने की उम्मीद है। रविवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहा। मंदसौर और रतलाम में तेज बारिश हुई। इसके अलावा गुना, श्योपुर, बड़वानी, शाजापुर, सीहोर, उज्जैन और छतरपुर समेत कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें