फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: बदमाशों ने कॉलोनी में हथियार लेकर मचाया उत्पात, सात घंटे में दो जगह की तोड़फोड़

Wed, 19 Nov 2025 06:53 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

बदमाश चाकू और हथियार लहराते हुए कॉलोनी में उत्पात मचाते रहे। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हुई। पुलिस का अनुमान है कि किसी विवाद के चलते बदमाश कॉलोनी तक पहुंचे होंगे। शिकायत दर्ज कर ली गई है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश जारी है।
Register For Event
विज्ञापन
कार में तोड़फोड़ करते बाइक सवार बदमाश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल में बदमाशों का आतंक जारी है। मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात में सात घंटे के अंदर बदमाशों ने दो स्थानों पर जमकर तोड़फोड़ की और उत्पात मचाया। दोनों स्थानों पर तोड़फोड़ और उत्पात के वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं। एक मामला पहले ही सामने आ चुका है। दूसरा मामला गांधी नगर थाना क्षेत्र में सामने आया है, जहां एक कॉलोनी में घुसकर छह बदमाशों ने उत्पात मचाया है।

विज्ञापन




गांधी नगर पुलिस के अनुसार भोपाल केंद्रीय जेल रोड स्थित गोंडीपुरा में राजा भोज परिसर में बीती देर रात करीब दो बजे आधा दर्जन बदमाश परिसर में घुसे और वहां खड़ी दो गाड़ियों में जमकर तोड़फोड़ कर दी। बदमाश चाकू और अन्य हथियार लेकर कॉलोनी में उत्पात मचाते रहे। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। बदमाश बुलेट पर सवार होकर कॉलोनी में घुसे और बलेनो कार को निशाना बनाया। जिस कार को नुकासान पहुंचाना चाह रहे थे, उसकी शिनाख्त नहीं होने पर अन्य वाहनों को भी निशाना बनाया और तोड़फोड़ कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  'ऑपरेशन सिंदूर' में शामिल जवान को किससे है जान का खतरा? लगातार मिल रही धमकी, मामला दर्ज

गांधी नगर थाना प्रभारी बृजेंद्र मर्सकोले ने बताया कि छह बदमाशों ने उत्पात मचाया है। बदमाशों ने गाड़ियों के कांच तोड़कर नुकसान पहुंचाया और चाकू लहराते हुए फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने बदमाशों के संबंध में शिकायत दर्ज कराई है। फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। आशंका है कि राजा भोज परिसर में रहने वाले किसी बलेनो कार वाले का कुछ युवकों से विवाद हुआ होगा। इसके बाद बदमाश अपने दोस्तों के साथ कार का पीछा करते हुए कॉलोनी में घुसे और कार और अन्य वाहनों में तोड़फोड़ की है। पुलिस आरोपियों को जल्दी ही गिरफ्तार कर लेगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें