फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: पीडब्ल्यूडी में बड़ा फेरबदल, ईएनसी केपीएस राणा का तबादला, आरएल वर्मा को अतिरिक्त प्रभार

Wed, 10 Jun 2026 08:59 AM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश सरकार ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। प्रभारी प्रमुख अभियंता केपीएस राणा को एमपीआरडीसी भेजते हुए आरएल वर्मा को पीडब्ल्यूडी के ईएनसी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
Register For Event
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी के ईएनसी केपीएस राणा का ट्रांसफर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश सरकार ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए प्रभारी प्रमुख अभियंता (ईएनसी) स्तर पर तबादला आदेश जारी किया है। विभाग के प्रभारी प्रमुख अभियंता केपीएस राणा को नई जिम्मेदारी सौंपते हुए मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम (एमपीआरडीसी) भेजा गया है, जबकि आरएल वर्मा को पीडब्ल्यूडी के प्रभारी प्रमुख अभियंता का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, केपीएस राणा, जो वर्तमान में भोपाल में प्रभारी प्रमुख अभियंता के पद पर कार्यरत थे, उन्हें आगामी आदेश तक मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम (एमपीआरडीसी), भोपाल में प्रभारी प्रमुख अभियंता के पद पर पदस्थ किया गया है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP Rajya Sabha Election Controversy: मीनाक्षी नटराजन मामले में आज कांग्रेस नेता चुनाव आयोग से करेंगे मुलाकात
विज्ञापन


वहीं, लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता, जबलपुर परिक्षेत्र आरएल वर्मा को अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक लोक निर्माण विभाग, भोपाल में प्रभारी प्रमुख अभियंता का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। यह आदेश 9 जून 2026 को जारी किया गया है और तत्काल प्रभाव से लागू होगा। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: पीएम मोदी के सत्ता में 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा के विशेष धार्मिक आयोजन आज, शीर्ष नेता होंगे शामिल

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें