एमपी में गणना पत्रक डिजीटाइजेशन का कार्य 57.05% पूरा
प्रदेश में गणना पत्रक डिजीटाइजेशन का कार्य 57.05% पूरा हो गया है। 5 करोड़ 73 लाख से अधिक मतदाताओं को एन्युमरेशन फॉर्म का बीएलओ द्वार वितरण किया जा चुका है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर प्रदेश में मतदाता सूची को शुद्ध व त्रुटि रहित बनाने लिए एसआईआर का कार्य चल रहा है। इसके अंतर्गत बीएलओ द्वारा मतदाताओं को गणना पत्रक का वितरण व डिजिटाइजेशन का कार्य किया जा रहा है। 23 नवंबर तक प्रदेश के 5 करोड़ 73 लाख 2 हजार 531 मतदाताओं को 65014 बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा गणना पत्र प्रदान किए जा चुके हैं। इनमें से 3 करोड़ 27 लाख 48 हजार 305 गणना पत्रकों का डिजिटाइजेशन भी पूरा किया जा चुका है, जो कुल गणना पत्रकों का 57.05% है।