फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Weather Today: तापमान में मामूली उछाल, पारा साढ़े तीन डिग्री तक उछला

Thu, 17 Nov 2022 04:15 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

फिलहाल कोई भी सिस्टम मप्र को प्रभावित नहीं कर रहा है। बीते दो दिन से उत्तरी हवाएं आ रही थीं, लेकिन रफ्तार मंद थी। इस वजह से पारा तेजी से नहीं गिर रहा। 
Register For Event
विज्ञापन
एमपी मौसम आज: हवाओं का रुख उत्तरी बना हुआ है। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में ठंड ऊपर-नीचे हो रही है। हवाएं उत्तरी होने पर पारा तो गिरा है, पर उम्मीद के अनुरूप सर्दी नहीं पड़ रही है। कोई सिस्टम भी असर नहीं डाल रहा है। जानकारों की मानें तो कुछ दिनों में ठंड जोर पकड़ेगी। प्रदेश में रात का पारा उछला है, एक दिन पहले जहां पचमढ़ी का तापमान 8 डिग्री तक गया था, वो अब 10 डिग्री पर पहुंच गया है। 
विज्ञापन


बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के सभी जिलों का मौसम शुष्क रहा। न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। मौसम विभाग के आंकड़ों की बात करें तो  पूर्वी मप्र में तापमान में हल्की बढ़ोतरी तो पश्चिमी हिस्से में तापमान में हल्की गिरावट रही।

प्रदेश के बड़े शहरों का हाल
शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
भोपाल 30.9 14.4
इंदौर 29.5 14.8
जबलपुर 30.1 13.2
ग्वालियर 29.3 11.8
विज्ञापन

प्रदेश में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के ऊपर पहुंच गया है। पचमढ़ी सबसे ठंडा है, यहां का पारा उछलकर 10.5 डिग्री पर पहुंच गया है। दतिया-नौगांव में 11, खजुराहो में 11.2, छिंदवाड़ा में 11.7, ग्वालियर-खरगोन में 11.8, बैतूल में 12, उमरिया में 12.3, मंडला में 12.5, राजगढ़ में 12.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। 

अधिकतम तापमान प्रदेश में 33 डिग्री तक रहा। सबसे गर्म दमोह रहा। दमोह में 33, नौगांव में 31.8, नर्मदापुरम में 31.6, गुना-राजगढ़ में 31.2, खरगोन में 31, भोपाल में 30.9, रीवा में 30.8, सागर-मंडला में 30.6, उज्जैन में 30.5, सतना-रतलाम में 30.4, खंडवा-जबलपुर में 30.1 डिग्री पारा पहुंचा। 

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो फिलहाल कोई भी सिस्टम मप्र को प्रभावित नहीं कर रहा है। बीते दो दिन से उत्तरी हवाएं आ रही थीं, लेकिन रफ्तार मंद थी। इस वजह से पारा तेजी से नहीं गिर रहा। अगले 24 घंटों में हवा की रफ्तार कुछ बढ़ने लगी है। जिसके चलते अब दिन और रात के तापमान में गिरावट होगी।
विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें