फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Weather Today: बारिश और उत्तरी हवाओं ने गिराया पारा, नौगांव में रही प्रदेश की सबसे ठंडी रात

Sat, 12 Nov 2022 03:47 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

Madhya Pradesh Weather Today: प्रदेश के कुछ हिस्सों में हुई बारिश से तापमान में गिरावट रही। दिन और रात दोनों तापमान गिरे हैं। देश के ऊपरी हिस्से में हुई बर्फबारी के बाद उस तरफ से बर्फीली हवा आने लगी है जो तापमान गिरा रही है।
Register For Event
विज्ञापन
मौसम - फोटो : self
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश का मौसम सामान्य है। तापमान में हल्की गिरावट रही। उत्तर से आने वाली हवाएं असर दिखा रही हैं। हालांकि एक पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने की संभावना है, जो फिर से तापमान में उछाल ले आएगा।  प्रदेश में सबसे गर्म खरगोन रहा। नौगांव पचमढ़ी से भी ठंडा दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


मौसम केंद्र की रिपोर्ट बता रही है कि बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। न्यूनतम तापमानों में भोपाल, ग्वालियर व रीवा संभागों के जिलों में काफी गिरे तथा शेष संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। जबलपुर एवं उज्जैन संभागों के जिलों में सामान्य से ज्यादा रहा। 

प्रदेश के बड़े शहरों का हाल
शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
भोपाल 30.3 14.5
इंदौर 29.7 17.1
जबलपुर 29.6 14.8
ग्वालियर 30.0 13.2
विज्ञापन

मौसम विभाग के आंकड़ों की बात करें तो प्रदेश के कुछ हिस्सों में हुई बारिश से तापमान में गिरावट रही। दिन और रात दोनों तापमान गिरे हैं। प्रदेश में सबसे गर्म खरगोन रहा। खरगोन में 34, खंडवा में 32.1, राजगढ़-दमोह में 31.5, नर्मदापुरम में 31.1, उज्जैन में 31, गुना में 30.8, मंडला में 30.6, धार-रतलाम-रीवा में 30.4, भोपाल में 30.3, सागर में 30.1 ग्वालियर-नौगांव-सतना में 30 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। 

न्यूनतम तापमान में भी गिरावट रही। कहीं साढ़े तीन डिग्री तक पारा लुढ़का है। प्रदेश में सबसे ठंडा नौगांव रहा। नौगांव में 11.7, रायसेन में 12.6, उमरिया में 13, दतिया में 13.1, ग्वालियर में 13.2, पचमढ़ी में 13.5, रीवा में 13.6, खरगोन में 13.8 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

मौसम वैज्ञानिक बता रहे हैं कि हवाओं का रुख उत्तरी होता जा रहा है। देश के ऊपरी हिस्से में हुई बर्फबारी के बाद उस तरफ से बर्फीली हवा आने लगी है जो तापमान गिरा रही है। मध्य प्रदेश के मौसम को प्रभावित करने वाला कोई सिस्टम फिलहाल एक्टिव नहीं है। जानकारों की मानें तो अगले 24 घंटे में एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो सकता है। बादल छाएंगे और हल्की बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। इसके कारण 14 से 15 नवंबर के बीच तापमान में बढ़ोतरी होगी, जिससे ठंड में गिरावट आएगी। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें