फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: सीएम सुरक्षा में चूक, कारकेड के बीच पहुंची आरक्षक की कार; लाइन अटैच कर विभागीय कार्रवाई शुरू

Thu, 21 May 2026 09:21 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव के दौरे के दौरान वीआईपी सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है। सीएम कारकेड में एक आरक्षक की कार घुसने के बाद पुलिस विभाग ने उसे लाइन अटैच कर जांच शुरू कर दी है।
Register For Event
विज्ञापन
सीएम के कारकेड में घुसने वाला आरक्षक लाइन अटैच - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव के दौरे के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी लापरवाही सामने आई है। मुख्यमंत्री के भोपाल पहुंचने के समय एक आरक्षक की कार अचानक वीआईपी कारकेड के बीच पहुंच गई। घटना बुधवार रात स्टेट हैंगर के पास की बताई जा रही है। मामले को गंभीर मानते हुए पुलिस विभाग ने संबंधित आरक्षक को तत्काल लाइन अटैच कर दिया है और विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार आरक्षक शैलेश अवस्थी वीआईपी ड्यूटी में तैनात थे। मुख्यमंत्री के लखनऊ से लौटने के दौरान सुरक्षा व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई थी। इसी बीच उनकी कार अचानक कारकेड रूट में पहुंच गई, जिसके बाद सुरक्षा में तैनात जवानों ने तुरंत वाहन को रोका। प्रारंभिक जांच में शराब सेवन जैसी कोई बात सामने नहीं आई है, लेकिन सुरक्षा प्रोटोकॉल के उल्लंघन को गंभीर माना गया है। आरक्षक ने अधिकारियों को बताया कि वह सुबह से लगातार ड्यूटी पर थे और लंबे समय तक काम करने के कारण थकान की स्थिति में अनजाने में कारकेड के रास्ते पर पहुंच गए। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bhopal: राजधानी से पकड़ा गया फर्जी MBBS डिग्री रैकेट का मास्टरमाइंड, 50 से ज्यादा नकली डॉक्टरों का खुलासा
विज्ञापन


आरक्षक का कहना है कि वह करीब दस वर्षों से वीआईपी ड्यूटी में कार्यरत हैं और उस दिन भी सुरक्षा व्यवस्था में लगे हुए थे। देर रात घर लौटने के दौरान गलती से उनका वाहन प्रतिबंधित रूट में चला गया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मुख्यमंत्री के मूवमेंट के दौरान सुरक्षा के सख्त नियम लागू रहते हैं और कारकेड के आसपास किसी भी अनधिकृत वाहन की मौजूदगी को सुरक्षा में गंभीर चूक माना जाता है। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई तय होगी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP: क्या पद से हटेंगी ट्विशा की सास गिरिबाला? विभाग हुआ सख्त; विवेक तन्खा ने कहा- मामला सीबीआई को देना उपयुक्त
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें