फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Weather Today: प्रदेश में वर्षा की गतिविधियां थमीं, नमी आने से हो रही हल्की बारिश

Sat, 01 Oct 2022 04:23 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

दो दिन बाद मौसम बदलेगा। नमी आने से हल्की वर्षा का दौर बना हुआ है। 12 जिलों में बौछारें पड़ने की संभावना बनी हुई है। 
Register For Event
विज्ञापन
एमपी मौसम आज: हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में मानसून की लगभग विदाई हो गई है। नोरू की वजह से जरूर एक बार फिर प्रदेश के कई इलाके तरबतर होंगे। तापमान बढ़ने लगा है। दो दिन बाद मौसम बदलेगा। नमी आने से हल्की वर्षा का दौर बना हुआ है। 12 जिलों में बौछारें पड़ने की संभावना बनी हुई है। 
विज्ञापन


मौसम केंद्र की रिपोर्ट कहती है कि बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के इंदौर एवं उज्जैन संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर, भोपाल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा दर्ज की गई। धरमपुरी, महू में 2, नालछा, सेगांव, बागली, नयाहरसूद, महेश्वर, रतलाम, ठीकरी, मंदसौर, खाचरौद 1 सेमी बारिश दर्ज की गई। अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। 

अगले 24 घंटों के लिए मौसम विभाग का पूर्वानुमान कह रहा है कि इंदौर संभाग के जिलों में विदिशा, रायसेन, बैतूल, हरदा, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट जिलों में कहीं-कहीं वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। राजधानी भोपाल और आसपास बादल बने रहेंगे। मौसम शुष्क रहेगा। हवा 18 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार स चल सकती है। 
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि वर्तमान में बंगाल की खाड़ी में हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना हुआ है। उत्तर प्रदेश पर भी हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना हुआ है। इस वजह से आ रही नमी के कारण मध्य प्रदेश में कहीं–कहीं छिटपुट वर्षा हो रही है। हालांकि वातावरण में नमी काफी कम रहने के कारण राजधानी का मौसम साफ हो गया है। धूप निकलने के कारण दिन के तापमान में धीरे–धीरे बढ़ोतरी होने लगी है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें