फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: विज्ञान की मदद से समाधान खोजें युवा

विज्ञापन
रीजनल साइंस सिटी, अलीगंज में आयोजित इनोवेशन फेस्टिवल में सम्मानित छात्र छात्राएं ।
विज्ञापन
लखनऊ। आंचलिक विज्ञान नगरी अलीगंज में आयोजित दो दिवसीय नवप्रवर्तन महोत्सव का बुधवार को समापन हो गया। यहां विद्यार्थियों के नवाचार आधारित स्टॉल, मॉडल और परियोजनाओं ने आगंतुकों को विज्ञान की नई संभावनाओं से परिचित कराया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि यूपीसीएसटी के संयुक्त निदेशक राधे लाल ने कहा कि युवाओं को तकनीक और प्रयोग के जरिये समस्याओं का समाधान खोजने के लिए आगे आना चाहिए। परियोजना समन्वयक स्वरूप मंडल ने कहा कि महोत्सव का उद्देश्य वैज्ञानिक संस्कृति को मजबूत करना है। प्रतियोगिता में विभिन्न श्रेणियों के विजेताओं की घोषणा की गई। कॉलेज परियोजना श्रेणी में श्री राम स्वरूप मेमोरियल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट के मो. साहिल व उत्कर्ष पटेल ने बाजी मारी। स्कूल परियोजना श्रेणी में सीएमएस, राजाजीपुरम के प्रथमेश सिंह और आद्यंत पांडेय विजेता बने। एनएक्सटी रोबोटिक प्रतियोगिता में सीएमएस चौक के अली मोहम्मद ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं इनोवेटिव फैमिली चैलेंज में गुलजार परिवार विजेता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें