फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पटाखा दगाते वक्त युवक की झुलसने से मौत

Thu, 23 Oct 2025 01:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
एसके मोहम्मद की फाइल फोटो।
विज्ञापन
लखनऊ। अलीगंज के त्रिवेणीनगर-2 में झोपड़ी बनाकर रहने वाले एसके मोहम्मद (32) मंगलवार रात दोस्त के साथ पटाखा दगाते वक्त झुलस गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


मूल रूप से पश्चिम बंगाल कोलकाता निवासी एसके मोहम्मद इंटीरियर डेकोरेशन का काम करते थे। चाचा अजहरुद्दीन ने बताया कि भतीजा मंगलवार रात दोस्त गोलू के साथ पटाखे दगाते समय झुलस गया। उनके पेट पर गंभीर चोट लगी। परिजनों ने उन्हें ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया, जहां उनकी मौत हो गई। उनके परिवार में पत्नी सोनिया व एक बेटी हैं, जो कोलकाता में रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें