लखनऊ। झांसी-लखनऊ और आगरा-लखनऊ इंटरसिटी सहित कई ट्रेनें बृहस्पतिवार से लखनऊ तक आएंगी। शताब्दी एक्सप्रेस मुरादाबाद की जगह कानपुर के रास्ते ही लखनऊ पहुंचेगी।
उत्तर रेलवे प्रशासन की ओर से कानपुर में गंगा नदी के पुल पर गर्डर लॉन्चिंग का काम पूरा कर लिया गया है। इसके चलते दो अप्रैल से 13 मई तक सुबह 9:30 से शाम 5:30 बजे तक लिया गया मेगा ब्लॉक बृहस्पतिवार से खत्म कर दिया गया है। मेगा ब्लॉक के कारण मुंबई, पुणे, झांसी व आगरा सहित कई ट्रेनों को कानपुर में निरस्त किया गया था। शताब्दी एक्सप्रेस मुरादाबाद के रास्ते रोजाना दो घंटे देरी से आ रही थी। बृहस्पतिवार से यह सभी ट्रेनें बहाल कर दी जाएंगी।