अंबेडकरनगर जिले में जैतपुर के नोनहरा गांव में सोमवार को जायदाद में बंटवारे व पेंशन की आधी रकम देने की मांग पर इंकार करने से नाराज बहू ने सोमवार को अपने ससुर की गड़ासा से काटकर हत्या कर दी। राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित रिटायर्ड शिक्षक की दिनदहाड़े हुई हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। हत्या के बाद महिला ने खुद ही पुलिस को फोन कर हत्या करने की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला को आला कत्ल के साथ गिरफ्तार कर लिया। साथ ही शव को अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतक के पुत्र की तहरीर पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
Trending Videos
विज्ञापन
शरीर पर 17 से अधिक वार किए
2 of 6
crime
नोनहरा गांव निवासी रामकुमार मौर्य (68) सोमवार अपराह्न अपने कमरे में टीवी देख रहे थे। इसी बीच उनकी छोटी बहू सुमन पत्नी पुरुषोत्तम हाथ में गड़ासा लेकर कमरे में पहुंची और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। इससे पहले कि रामकुमार कुछ समझ पाते, तब तक सुमन ने उन पर ताबड़तोड़ प्रहार शुरू कर दिया।
विज्ञापन
3 of 6
crime news
नोनहरा गांव निवासी रामकुमार मौर्य (68) सोमवार अपराह्न अपने कमरे में टीवी देख रहे थे। इसी बीच उनकी छोटी बहू सुमन पत्नी पुरुषोत्तम हाथ में गड़ासा लेकर कमरे में पहुंची और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। इससे पहले कि रामकुमार कुछ समझ पाते, तब तक सुमन ने उन पर ताबड़तोड़ प्रहार शुरू कर दिया। चीख पुकार पर परिवारीजन मौके पर पहुंचे और दरवाजा खुलवाने का प्रयास शुरू किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
4 of 6
UP POLICE
- फोटो : SELF
कुछ देर बाद सुमन खून से सना गड़ासा लेकर बाहर निकली और अपने घर चली गई। वहां से उसने अपने मोबाइल से यूपी 100 पुलिस को हत्या करने की सूचना दी। इस पर यूपी 100 पुलिसकर्मी के साथ जैतपुर एसओ जितेंद्र सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। कमरे के अंदर का दृश्य देखकर पुलिसकर्मी व अन्य लोग सन्न रह गए। रामकुमार खून से लथपथ भूमि पर पड़े हुए थे। शरीर पर 17 से अधिक वार किए गए थे। सांस चलने की उम्मीद में उन्हें सीएचसी नगपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
5 of 6
डेमो
- फोटो : डेमो
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही आरोपी सुमन को आलाकत्ल के साथ गिरफ्तार कर लिया। बाद में बड़े पुत्र ऋषि की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। बताया जाता है कि रामकुमार के दो पुत्र ऋषि कुमार व पुरुषोत्तम मौर्य हैं। दोनों पुत्र गांव में ही अलग अलग घर में रहते हैं। रामकुमार अपने बड़े पुत्र के साथ रहते थे।
पुलिस के अनुसार सुमन, रामकुमार पर बीते कई दिनों से जायदाद में बंटवारे व पेंशन की आधी रकम दिए जाने का दबाव बना रही थी। रामकुमार ने ऐसा करने से इंकार कर दिया था। इसी से क्षुब्ध होकर सुमन ने घटना को अंजाम दिया। बता दें कि कि रामकुमार सेवानिवृत्त शिक्षक थे और उन्हें राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया था। एसओ जितेंद्र सिंह ने बताया कि हत्या का केस दर्ज कर सुमन को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में छानबीन की जा रही है।