फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder in Ayodhya: युवक का शव पहुंचते हुए आक्रोशित हुए ग्रामीण, अंतिम संस्कार के दौरान हमला और पथराव

Wed, 08 Jun 2022 04:42 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

चाचा व उसके परिजनों द्वारा भतीजे की हत्या से आक्रोशित ग्रामीणों ने बवाल कर दिया। इस दौरान उन्होंने पुलिस टीम पर भी हमला किया।
Register For Event
विज्ञापन
गांव में माहौल तनावपूर्ण है। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के गुंधौर गांव में मंगलवार को पारिवारिक विवाद को लेकर चाचा एवं चाचा के परिजनों द्वारा 25 वर्षीय भतीजे अर्जुन यादव की धारदार औजार से की गई हत्या  को लेकर बुधवार सुबह परिजन, रिश्तेदार और ग्रामीण आक्रोशित हो गए। काफी समझाए जाने के बाद भी ग्रामीणों ने अंतिम संस्कार के लिए जा रहे लोगों व पुलिसकर्मियों पर पत्थर व डंडों से हमला कर दिया। जिससे कि माहौल तनावपूर्ण हो गया।

विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज लखनऊ में पोस्टमार्टम होने के बाद बुधवार सुबह जब युवक का शव घर पहुंचा तो काफी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए और माहौल तनावपूर्ण हो गया। लोगों द्वारा गांव के सामने जलालपुर माफी तारुन मार्ग पर शव रखकर सड़क जाम कर दी गई और अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया गया।

लोगों द्वारा आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की जा रही है। मौके पर उप जिलाधिकारी संदीप कुमार श्रीवास्तव, पुलिस क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार सिंह, कोतवाल सुमित कुमार श्रीवास्तव और कई थानों की पुलिस मौजूद है। आक्रोशित लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे एसपी ग्रामीण अतुल कुमार सोनकर, पुलिस क्षेत्राधिकारी इनायत नगर सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी भी घटनास्थल पर पहुंचे और आक्रोशित ग्रामीणों को समझा-बुझाकर और आरोपियों की गिरफ्तारी कराने का आश्वासन दिया। उप जिलाधिकारी द्वारा सरकार की ओर से मदद दिलाने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत किया गया।

अंतिम संस्कार करने के लिए पुलिस क्षेत्राधिकारी बीकापुर व पुलिस क्षेत्राधिकारी इनायतनगर सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी द्वारा अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया। सत्येंद्र भूषण ने बताया कि उन्होंने खुद अपनी तरफ से 10 हजार रुपये की आर्थिक मदद की।

उन्होंने बताया कि जब शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जा रहा था तभी अचानक आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा पुलिस के ऊपर डंडे और गुम्मे से हमला कर दिया गया जिसे वो अपनी जान बचा कर भागे। पुलिसकर्मियों के ऊपर भी आक्रोशित ग्रामीणों ने लाठी डंडे से हमला कर दिया और जमकर पिटाई की।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें