फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम अखिलेश ने शिवपाल सहित चार मंत्रियों को किया बर्खास्त

Sun, 23 Oct 2016 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बड़ा फैसला करते हुए कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव समेत कुल चार मंत्रियों को बर्खास्त कर दिया। इस संबंध में अखिलेश यादव ने राज्यपाल राम नाईक को पत्र भेज दिया, जिसके बाद राज्यपाल ने चार मंत्रियों शिवपाल सिंह यादव, नारद राय, शादाब फातिमा व ओम प्रकाश सिंह को पदमुक्त कर दिया। इसकी जानकारी गवर्नर हाउस ने सूची जारी कर दी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री अखिलेश के फैसले के बाद शिवपाल यादव सपा सुप्रीमो मुलायम से मिलने के लिए उनके आवास पर गए हैं। उधर, शिवपाल के समर्थन में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी है।

बैठक में शामिल हुए एक विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि जो भी पार्टी को कमजोर करेगा उसे बख्‍शा नहीं जाएगा।
विधायक के अनुसार बैठक में शिवपाल यादव का नाम नहीं लिया गया, अमर सिंह का नाम लिया गया। वहीं, अलग पार्टी बनाने की कोई चर्चा नहीं हुई। विधायक ने कहा कि समाजवादी पार्टी एक है और एक होकर ही चुनाव लड़ेगी और सरकार बनाएगी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 5 कालिदास मार्ग स्थित अपने आवास पर बैठक में ये फैसले लिए। इसमें शिवपाल खेमे के एमएलए व एमएलसी शामिल नहीं हुए थे।

इसके अलावा, सपा मुख्यालय में 24 अक्तूबर को विधायकों, पूर्व विधायकों, पूर्व सांसदों, प्रत्याशियों की बैठक प्रस्तावित है। इसमें सपा मुखिया मुलायम सिंह मौजूद रहेंगे।
Trending Videos
विज्ञापन

हर कोई ले रहा है अमर सिंह का नाम

सपा में मची रार पर हर कोई इसके लिए अमर सिंह को जिम्मेदार ठहरा रहा है। विधायकों का कहना है कि सीएम अखिलेश यादव ने सख्त संदेश देते हुए कहा कि जो लोग अमर सिंह के साथ हैं उन्हें बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

बैठक में अखिलेश ने अपने समर्थकों से राय ली। सभी ने हाथ उठाकर कहा कि आप जो भी फैसला करेंगे, सभी साथ है।

सीएम के शिवपाल को बर्खास्त किए जाने के फैसले से सपा में अभी तक ऊपर से कुछ हद तक शांत नजर आ रहा विवाद अब फिर से उभर आया है।

शिवपाल यादव के समर्थक अब खुलकर मुख्यमंत्री के इस फैसले का विरोध कर रहे हैं। शिवपाल समर्थकों का कहना है कि उन्होंने नेताजी के साथ मिलकर पार्टी को इस मुकाम तक पहुंचाया है। अब उनकी जो अनदेखी की जा रही है, वो गलत है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें