फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रदेश में प्रचंड गर्मी जारी, कल 33 जिलों में लू का अलर्ट; 14 जिलों में आंधी और बूंदाबांदी की भी चेतावनी

Sun, 24 May 2026 08:31 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Weather in UP: यूपी में प्रचंड गर्मी का असर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में लू के साथ कई जिलों में आंधी की भी आशंका है। 
Register For Event
विज्ञापन
यूपी का मौसम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 उत्तर प्रदेश में मौसम के तेवर इन दिनों पूरी तरह बदले हुए हैं। एक ओर नौतपा की शुरुआत के साथ प्रदेश के दक्षिणी हिस्से भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं, तो दूसरी ओर तराई और पूर्वांचल में आंधी, गरज-चमक और हल्की बारिश के आसार बन रहे हैं। 25 मई से 2 जून तक चलने वाले नौतपा के दौरान गर्मी और तेज होने की संभावना है।

विज्ञापन


मौसम विभाग ने सोमवार के लिए प्रदेश के 10 जिलों में लू का रेड अलर्ट और 23 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं तराई और पूर्वांचल के 14 जिलों में तेज आंधी, गरज-चमक और हल्की बूंदाबांदी की चेतावनी दी गई है। इन इलाकों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

रविवार को बुंदेलखंड और दक्षिणी जिलों में गर्मी का प्रकोप चरम पर रहा। बांदा 46.8 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ प्रदेश का सबसे गर्म शहर दर्ज किया गया। प्रयागराज, झांसी, उरई और आगरा में भी पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, जिससे दिनभर लोगों को भीषण गर्मी और लू का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार पुरवा हवाओं और नमी की मौजूदगी के कारण तराई क्षेत्रों में मौसम बदलने के संकेत हैं, जबकि प्रदेश के बाकी हिस्सों में फिलहाल लू और तेज गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं।

सर्वाधिक तापमान वाले जिले

बांदा- 46.8 डिग्री सेल्सियस
प्रयागराज- 45.6 डिग्री सेल्सियस
झांसी- 45.6 डिग्री सेल्सियस
हमीरपुर- 45.6 डिग्री सेल्सियस
उरई- 45.6 डिग्री सेल्सियस
आगरा- 45.4 डिग्री सेल्सियस

यहां है तपिश और लू का रेड अलर्ट

बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही व आस पास के क्षेत्र।

यहां है तपिश और लू का ऑरेंज अलर्ट

सोनभद्र, जौनपुर, गाजीपुर, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आस पास के क्षेत्र।
विज्ञापन

इन जिलों में हैं हवा चलने की चेतावनी

चल सकती हैं तेज हवाएं - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क
आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, अंबेडकर नगर व आस पास के क्षेत्र।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें