उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत परिषद चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ ने 19 वर्ष
से सेवा कर रहे चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को तृतीय संवर्ग की तरह ग्रेड
वेतन 4200 के बजाय 5400 रुपये देने की मांग की है।
विज्ञापन
साथ ही मांग पूरी न होने
पर 29 अक्तूबर को शक्ति भवन का घेराव कर प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
शुक्रवार को यहां दारुलशफा में आहूत बैठक में प्रदेश अध्यक्ष रामपाल मिश्र
ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार पावर
कॉर्पोरेशन प्रबंधन को पत्र भेजकर अवगत कराया जा रहा है।