फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: हज-2027 में महरम श्रेणी की 500 महिलाओं को मौका, 23 सितंबर से सात अक्तूबर तक होंगे ऑनलाइन आवेदन

Mon, 21 Sep 2026 06:47 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ

सार

हज-2027 के लिए महरम श्रेणी में महिलाओं को 500 सीटों का अवसर मिलेगा। ऑनलाइन आवेदन 23 सितंबर से सात अक्तूबर तक किए जा सकेंगे। आवेदक महिलाओं के पास निर्धारित अवधि तक वैध पासपोर्ट होना जरूरी है। 500 से अधिक आवेदन आने पर ऑनलाइन लाटरी के माध्यम से चयन किया जाएगा।

Register For Event
विज्ञापन
हज यात्रा - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हज-2027 के लिए हज कमेटी ऑफ इंडिया ने महरम श्रेणी में महिलाओं के लिए 500 सीटें आवंटित की हैं। ऐसी महिलाएं जिनके महरम का हज-2027 के लिए चयन हो चुका है, लेकिन पासपोर्ट समय से जारी न होने या अन्य कारणों से वे आवेदन नहीं कर सकीं, अब अपने महरम के कवर में शामिल होने के लिए आवेदन कर सकेंगी।

विज्ञापन


हज कमेटी ऑफ इंडिया की वेबसाइट hajcommittee.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन 23 सितंबर से शुरू होंगे और सात अक्तूबर तक किए जा सकेंगे। ऑफलाइन, हस्तलिखित या टाइप किया हुआ आवेदन स्वीकार नहीं होगा। आवेदन की तारीख से पहले जारी वैध मशीन पठित पासपोर्ट होना जरूरी है। इसकी वैधता 31 दिसंबर 2027 तक होनी चाहिए।


 

विज्ञापन

रिश्ता प्रमाणित करने वाला दस्तावेज अपलोड करना होगा

उत्तर प्रदेश हज कमेटी के सचिव मोहम्मद तारीक में बताया कि आवेदन के समय पासपोर्ट के प्रथम और अंतिम पृष्ठ, पासपोर्ट साइज फोटो, आवासीय पते का प्रमाण और महरम (पति या ऐसे निकट पुरुष रिश्तेदार, जिनसे महिला का निकाह नहीं हो सकता) से रिश्ता प्रमाणित करने वाला दस्तावेज अपलोड करना होगा।

महिला आवेदक ने पहले हज कमेटी या हज ग्रुप ऑर्गनाइजर के माध्यम से हज नहीं किया होना चाहिए। जिस कवर में महिला आवेदन कर रही है, उसमें उसे शामिल करने के बाद पांच से अधिक आवेदन मान्य नहीं होंगे। 500 सीटों से अधिक आवेदन आने पर डिजिटल रैंडम सेलेक्शन यानी ऑनलाइन लाटरी के माध्यम से चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें