फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रदेश में बनेगा देश का सबसे बड़ा एआई डेटा सेंटर, एएम ग्रीन ग्रुप करेगा 2.25 लाख करोड़ का निवेश

Tue, 20 Jan 2026 07:10 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

AI data center: एएम ग्रीन ग्रुप ने उत्तर प्रदेश सरकार के साथ एक ऐतिहासिक मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इसी के साथ एआई सेंटर खुलने का रास्ता साफ हो गया। 
Register For Event
विज्ञापन
यूपी में बनेगा एआई डाटा सेंटर। - फोटो : सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 उत्तर प्रदेश में निवेश को लेकर यूपी टीम को दावोस में जारी विश्व आर्थिक मंच में बड़ी सफलता मिली है। एएम ग्रीन ग्रुप ने उत्तर प्रदेश सरकार के साथ एक ऐतिहासिक मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके तहत प्रदेश के ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में एक गीगावॉट क्षमता का अत्याधुनिक कंप्यूट डेटा सेंटर स्थापित किया जाएगा, जो वैश्विक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) वर्कलोड्स को सेवाएं देगा। यह समझौता उत्तर प्रदेश को देश का प्रमुख डेटा सेंटर और एआई हब बनाने की दिशा में निर्णायक साबित होगा।

विज्ञापन


एएम ग्रीन ग्रुप द्वारा स्थापित किया जाने वाला यह एआई इंफ्रास्ट्रक्चर हब चरणबद्ध तरीके से विकसित किया जाएगा। परियोजना की पहली क्षमता की शुरुआत वर्ष 2028 तक हो जाएगी, जबकि 2030 तक पूरे एक गीगावॉट क्षमता के साथ इसे पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना में लगभग 25 अरब अमेरिकी डॉलर (करीब 2.25 लाख करोड़ रुपये) का निवेश प्रस्तावित है। यह निवेश न केवल उत्तर प्रदेश बल्कि पूरे देश में अब तक के सबसे बड़े डेटा सेंटर निवेशों में से एक होगा, जो भारत सरकार के ‘विकसित भारत 2047’ विजन के अनुरूप है।

इस मेगा डेटा सेंटर में लगभग 5 लाख अत्याधुनिक हाई-परफॉर्मेंस चिपसेट्स लगाए जाएंगे, जो हाई परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग (एचपीसी) और एआई आधारित सेवाओं को गति देंगे। यह सुविधा वैश्विक हाइपरस्केलर्स, फ्रंटियर लैब्स, एंटरप्राइजेज और भारत की सॉवरेन एआई पहल को बड़े पैमाने पर सपोर्ट करेगी। यह डेटा सेंटर भारतीय डेवलपर्स को भी चिपसेट एक्सेस उपलब्ध कराएगा, जिससे देश में एआई सॉल्यूशन स्टैक का तेजी से विकास हो सकेगा।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार की डेटा सेंटर पॉलिसी, मजबूत औद्योगिक कॉरिडोर, बेहतरीन कनेक्टिविटी और निवेशक अनुकूल माहौल के चलते एएम ग्रीन ग्रुप ने यूपी को इस परियोजना के लिए चुना है। यह सुविधा 24x7 कार्बन-फ्री ग्रीन एनर्जी पर आधारित होगी, जिसमें पवन ऊर्जा, सौर ऊर्जा और पंप्ड स्टोरेज का उपयोग किया जाएगा। इससे योगी सरकार की हरित ऊर्जा और सतत विकास की नीति को भी मजबूती मिलेगी।

इस परियोजना से क्षेत्र में बड़े पैमाने पर प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) आने की संभावना है। साथ ही हजारों उच्च–कौशल रोजगार सृजित होंगे। इससे हार्डवेयर मैन्युफैक्चरिंग, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट और विशेष कूलिंग टेक्नोलॉजी से जुड़ा स्थानीय तकनीकी इकोसिस्टम विकसित होगा। एएम ग्रीन ग्रुप के चेयरमैन अनिल चालमलासेट्टी ने कहा कि एआई भविष्य की आधारशिला है और यह निवेश एक सतत, कार्बन-न्यूट्रल डिजिटल इकोनॉमी की दिशा में बड़ा कदम है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें