फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: शुक्रवार को थमेगा बारिश का दौर, शनिवार को फिर बदलेगा मौसम; प्रदेश के इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

Thu, 08 Oct 2026 09:27 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला, लखनऊ

सार

उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है। हालांकि शनिवार को नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पश्चिमी यूपी के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। बारिश थमने के बाद प्रदेश के तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी का अनुमान है।
Register For Event
विज्ञापन
तेजी से बदलेगा मौसम - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स/ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में पिछले कई दिनों से जारी बारिश का दौर शुक्रवार को कमजोर पड़ने की संभावना है। हालांकि शनिवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है। जम्मू-कश्मीर के आसपास बन रहे नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से पश्चिमी यूपी के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार बारिश का दौर थमने के बाद प्रदेश के तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को प्रदेश के तराई और आसपास के इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। कई स्थानों पर बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। लखीमपुर खीरी में सबसे ज्यादा 92.8 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा अयोध्या में 71 मिलीमीटर, श्रावस्ती में 65.8 मिलीमीटर, रामपुर में 58.4 मिलीमीटर और शाहजहांपुर में 25 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई।

 

Trending Videos

शुक्रवार को बारिश में आएगी कमी

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक शुक्रवार को प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है। हालांकि आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।

उन्होंने बताया कि शनिवार को जम्मू-कश्मीर के आसपास विकसित हो रहे पश्चिमी विक्षोभ का असर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दिखाई दे सकता है। इसके चलते पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

 

विज्ञापन

बारिश के बाद बढ़ेगा तापमान

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक शनिवार के बाद बारिश की गतिविधियां कम होने पर प्रदेश में तापमान बढ़ने लगेगा। तापमान में दो से चार डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसे में पिछले दिनों बारिश और ठंडी हवाओं के कारण बनी ठंडक के बाद लोगों को फिर से गर्मी का एहसास हो सकता है। फिलहाल, शुक्रवार को बारिश में कमी के साथ बादलों की आवाजाही जारी रहने की संभावना है, जबकि शनिवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें