फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सपा ने प्रशांत किशोर की कंपनी I-PAC के साथ खत्म किया अनुबंध, तृणमूल कांग्रेस के साथ था करार

Wed, 06 May 2026 08:50 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

SP sign agreement with IPAC: पश्चिम बंगाल चुनाव में ममता बनर्जी को चुनावी प्रबंधन में मदद करने वाली आई-पैक कंपनी के साथ अखिलेश यादव ने अपना अनुबंध खत्म कर दिया है। 
Register For Event
विज्ञापन
अखिलेश यादव और प्रशांत किशोर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा ने चुनाव की रणनीति के लिए जिस एजेंसी के साथ कॉन्ट्रैक्ट किया था, उसके साथ अनुबंध खत्म कर दिया है। इस एजेंसी के साथ ही पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस ने अनुबंध किया था। यह कंपनी आई-पैक है(इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी) जिसके साथ प्रशांत किशोर का जुड़ाव है। 

विज्ञापन


इस बारे में प्रेस कांफ्रेंस में पूछे जाने पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि हमारे पास उतना पैसा नहीं है कि भुगतान कर सकें। साथ ही उन्होंने कुछ एजेंसियों का नाम लेते हुए कहा कि जानकारों ने उन्हें इन्हें हायर करने का सुझाव दिया है। 

सपा अध्यक्ष ने लगाए आरोप 
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा ने आज वोट की लूट की है, कल आरक्षण की लूट करेगी। भाजपा के दस नंबरी मॉडल ने लोकतंत्र को जकड़ लिया है। एक विचारधारा विशेष के अधिकारियों, मुनाफाखोर धन्नासेठों और ठेकेदारों का डेमोक्रेटिक क्राइम गैंग (लोकतांत्रिक अपराध गैंग-डीसीजी) बन गया है।
विज्ञापन


अखिलेश यादव ने प्रदेश सपा मुख्यालय पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी ने विधानसभा चुनाव में जिस तरह के हालात का सामना किया, उसी तरह की स्थितियों का सामना 2022 में यूपी में सपा ने किया था। तमाम बूथों और विधानसभा क्षेत्रों के मतगणना केंद्रों में केंद्रीय बलों को लगाकर पोलिंग बूथों से एजेंटों को बाहर निकाल दिया गया। रिवाल्वर दिखाकर महिलाओं को वोट देने से रोका गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें