फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: आगरा के ओम पैलेस होटल में करीब 24 घंटे रुकी थी श्रद्धा दुबे, सीसीटीवी फुटेज सामने आने का दावा

Tue, 20 Oct 2026 03:52 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ

सार

कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में 50 हजार रुपये की इनामी आरोपी श्रद्धा दुबे को लेकर दावा किया जा रहा है कि वह आगरा के ओम पैलेस होटल में करीब 24 घंटे रुकी थी। उसके साथ बहन रश्मि और ड्राइवर दानिश भी थे। होटल के सीसीटीवी फुटेज सामने आने की बात कही गई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Register For Event
विज्ञापन
श्रद्धा दुबे केस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में 50 हजार रुपये की इनामी आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे को लेकर नया खुलासा सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, श्रद्धा आगरा के ताज नगरी फेज-1 स्थित ओम पैलेस होटल में करीब 24 घंटे तक रुकी थी। होटल से जुड़े सीसीटीवी फुटेज सामने आने की बात कही जा रही है।

विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार, 17 अक्टूबर की सुबह 6:33 बजे श्रद्धा से जुड़ी बताई जा रही एक गाड़ी ओम पैलेस होटल पहुंची। इसके करीब 20 मिनट बाद, सुबह 6:53 बजे श्रद्धा होटल में दाखिल हुई। गाड़ी का नंबर यूपी 32 आरटी 8043 बताया गया है। मीडिया रिपोर्ट में गाड़ी की तस्वीर सामने आने का भी दावा किया गया है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि सीसीटीवी फुटेज में श्रद्धा के साथ एक युवक और एक युवती भी दिखाई दे रहे हैं। होटल के रजिस्टर में युवक का नाम देवराज यादव दर्ज होने की बात सामने आई है। इससे पहले सूत्रों के हवाले से श्रद्धा के साथ उसकी बहन रश्मि और ड्राइवर दानिश के मौजूद होने का दावा किया गया था। हालांकि, उनके साथ मौजूद लोगों की पहचान को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।

रिपोर्ट के मुताबिक, जब आगरा एसटीएफ और लखनऊ क्राइम ब्रांच की टीमें होटल पहुंचीं, तब तक श्रद्धा और उसके साथ मौजूद लोग वहां से जा चुके थे। अब सवाल उठ रहा है कि श्रद्धा आगरा क्यों पहुंची थी और उसके साथ होटल में ठहरे लोग कौन थे। कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में पुलिस श्रद्धा दुबे की तलाश कर रही है। होटल में उसके ठहरने और साथ मौजूद लोगों से जुड़ी जानकारी की आधिकारिक पुष्टि अभी स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें