फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पुष्पक एक्सप्रेस समेत मुंबई जाने वाली ट्रेनों में वेटिंग से राहत, लखनऊ से चली स्पेशल ट्रेन; जानिए अपडेट

Mon, 07 Sep 2026 07:44 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला, लखनऊ

सार

पुष्पक एक्सप्रेस समेत मुंबई जाने वाली ट्रेनों में वेटिंग से परेशान यात्रियों को राहत मिली। लखनऊ जंक्शन से मुंबई के लिए सात सितंबर को विशेष ट्रेन चलाई गई। इसमें विभिन्न श्रेणियों के कोच लगाए गए। दीपावली पर भी यात्रियों की सुविधा के लिए दर्जनभर विशेष ट्रेनें चलाने की तैयारी है।
Register For Event
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : Amar Ujala AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुष्पक एक्सप्रेस सहित मुंबई जाने वाली ट्रेनों के वेटिंग के यात्रियों को स्पेशल ट्रेन से राहत मिली। सोमवार को लखनऊ जंक्शन से मुंबई के लिए एक फेरे में स्पेशल ट्रेन चलाई गई, जिसका लाभ यात्रियों ने उठाया। रेलवे प्रशासन की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए सोमवार को लखनऊ जंक्शन से मुंबई के लिए सिंगल टि्रप में स्पेशल ट्रेन चलाई गई। पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी महेश कुमार गुप्ता ने बताया कि गाड़ी संख्या 02533 लखनऊ जं.-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस स्पेशल ट्रेन सात सितंबर को लखनऊ जंक्शन से शाम 5:10 बजे रवाना हुई। 

विज्ञापन


यह ट्रेन उन्नाव, कानपुर सेंट्रल, उरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जंक्शन, ललितपुर, भोपाल, रानी कमलापति, इटारसी, खंडवा, भुसावल, मनमाड, नासिक रोड, इगतपुरी, कल्याण जंक्शन, दादर से होते हुए छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई शाम 6:30 बजे पहुंचेगी। ट्रेन में जनरल के चार, स्लीपर के चार, थर्ड एसी इकॅानमी के पांच, थर्ड एसी के तीन, सेकेंड एसी के दो, फर्स्ट एसी का एक कोच लगाया जाएगा। इस ट्रेन के संचालन से मुंबई जाने वाली गाड़ियों में वेटिंग से परेशान मुसाफिरों को राहत मिली।

 

Trending Videos
विज्ञापन

दीपावली के लिए चलेंगी दर्जनभर स्पेशल

दीपावली पर यात्रियों की सुविधा के लिए दर्जनभर स्पेशल ट्रेनों को चलाया जाएगा। इससे अनुमान के अनुसार पंद्रह से बीस हजार मुसाफिरों की आवाजाही आसान हो जाएगी। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि लखनऊ के रास्ते वाराणसी, चंडीगढ़, जम्मू, मुंबई, अंबाला, दिल्ली, हावड़ा आदि रूटों के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें