फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: एमएलसी चुनाव के कारण बदली गईं पीईटी की तिथियां, अब इन तीन तारीखों पर होगी परीक्षा; शेड्यूल जारी

Thu, 24 Sep 2026 10:01 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

PET 2026 Dates: प्रदेश में समूह ग की भर्ती के लिए प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) की तिथियों में बदलाव किया गया है। नई तिथियां घोषित कर दी गई हैं। 
Register For Event
विज्ञापन
बदली गईं पीईटी परीक्षा की तारीखें। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 प्रदेश में समूह ग की भर्ती के लिए प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) की तिथियों में बदलाव किया गया है। निर्वाचन आयोग ने हाल ही में विधान परिषद के खंड स्नातक व खंड शिक्षक (एमएलसी) चुनाव की तिथियां घोषित की हैं। इसे देखते हुए आयोग ने पीईटी की नई तिथियां तय की हैं।

विज्ञापन


पीईटी का आयोजन अब 25 व 30 अक्तूबर और एक नवंबर को किया जाएगा। पहले यह परीक्षा 23 से 25 अक्तूबर तक दो पालियों में होनी थी। इस बार 35 लाख से अधिक अभ्यर्थी आवेदक हैं। परीक्षा प्रदेश के 61 जिलों में आयोजित की जाएगी। आयोग ने आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी हैं। 

24 सितंबर 2026 को आयोग के परीक्षा नियंत्रक ने संबंधित जिलों के जिलाधिकारी को पत्र भेजा। पत्र में एमएलसी चुनाव की घोषणा का उल्लेख किया गया है। एमएलसी चुनाव की मतगणना 27 अक्तूबर को प्रस्तावित है। जिलाधिकारी को पीईटी के लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है। आयोग परीक्षा केंद्रों का निर्धारण अंतिम चरण में कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें