फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बिजली कटौती के बीच उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर, त्योहारों पर मिलेगी अबाध बिजली आपूर्ति

Wed, 23 Sep 2026 06:56 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Power cuts in UP: यूपी में जारी बिजली संकट के बीच नवनियुक्त प्रमुख सचिव व पॉवर कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष रणवीर प्रसाद ने मंगलवार को प्रदेश की विद्युत आपूर्ति की समीक्षा की।
Register For Event
विज्ञापन
यूपी में बिजली कटौती। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऊर्जा विभाग के नवनियुक्त प्रमुख सचिव व पॉवर कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष रणवीर प्रसाद ने मंगलवार को प्रदेश की विद्युत आपूर्ति की समीक्षा की। उन्होंने सभी क्षेत्रों में निर्धारित शिड्यूल के अनुसार बिजली उपलब्ध कराने के लिए युद्धस्तर पर प्रयास करने के निर्देश दिए। कहा, बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जरूरी इंतजाम किए जाएं। त्योहारों पर बिजली की किल्लत नहीं होनी चाहिए। भविष्य में कोयले की कमी से बिजली आपूर्ति प्रभावित न हो, इसकी वैकल्पिक व्यवस्था बनाएं।

विज्ञापन


उन्होंने निर्देश दिया कि आपूर्ति की फीडरवार निगरानी करें। उन्होंने नगरीय, तहसील व ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति की स्थिति, फीडर मीटरों के आंकड़ों तथा वितरण व्यवस्था से जुड़े विभिन्न मानकों की जानकारी ली। निर्देश दिया कि डिस्कॉम स्तर पर सभी प्रबंध निदेशक विद्युत आपूर्ति की समीक्षा प्रतिदिन करें और रिपोर्ट लखनऊ भेजें। ब्रेकडाउन के बारे में पूरी जानकारी दी जाएगी। 

इसी तरह रोस्टिंग की जानकारी भी फीडर वाइज रहेगी। डिस्कॉम स्तर पर कंट्रोल रूम में हर दो घंटे की फीडरवाइज रिपोर्ट मंगाई जाए। जिसमें कभी भी किसी फीडर की जानकारी मांगी जाए। शक्ति भवन में हुई बैठक में उन्होंने विद्युत आपूर्ति, व्यवस्थागत ढ़ांचे का सुदृढ़ीकरण, बिल वितरण, बिल वसूली, बिजली चोरी रोकने, विद्युत दुर्घटनाओं पर प्रभावी रोक तथा विद्युत कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने आदि मुद्दों पर समीक्षा की तथा आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहाकि बिजनेस प्लान में लखनऊ सहित प्रदेश के ऐसे स्थानों के लिए विशेष कार्य योजना बनाएं, जहां विद्युत आपूर्ति को लेकर बार-बार समस्या आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें