फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: विदा होने की तैयारी में मानसून, अब सिर्फ कुछ जिलों में हो सकती है छिटपुट बारिश; जानिए पूर्वानुमान

Thu, 17 Sep 2026 10:35 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Weather in UP: यूपी से मानसून विदा लेने की तैयारी में है। मौसम विभाग के अनुसार अब सिर्फ कुछ जिलों में छिटपुट बारिश ही हो सकती है। 
Register For Event
विज्ञापन
यूपी से विदा लेने जा रहा है मानसून। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 उत्तर प्रदेश में बुधवार को पूर्वाचल और कुछ दक्षिणी जिलों में छिटपुट बूंदाबांदी हुई। माैसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में मानसून धीरे-धीरे कमजोर पड़ रहा है और अगले दो-तीन दिनों में प्रदेश में मानसूनी बारिश में कमी आएगी।

विज्ञापन


बुधवार को प्रयागराज में 29.9 मिमी, कानपुर में 29 मिमी, हमीरपुर में 19 मिमी बारिश दर्ज हुई। वाराणसी, बलिया, सुल्तानपुर और बहराइच में भी बूंदाबांदी हुई।

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 19 सितंबर के बाद पश्चिमी राजस्थान से मानसून की वापसी शुरू होने के लिए भी परिस्थितियां अनुकूल बन रही हैं। इसके साथ ही 19 सितंबर से पश्चिमी यूपी में मौसम के पूरी तरह शुष्क होने की संभावना है। वहीं 22 सितंबर से पूर्वी यूपी में भी मानसूनी बारिश के थमने के संकेत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

राजधानी में लगातार बढ़ रही है धूप

लखनऊ में अब बादल की जगह पर दिख रही है चटख धूप।
राजधानी में बुधवार को दिन चढ़ने के साथ धूप खिली। दोपहर बाद बादलों की आवाजाही बढ़ी और शहर के बाहरी इलाकों काकोरी, रायबरेली रोड में बूंदाबांदी हुई। इस दौरान तेज हवा भी चली।

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार और शुक्रवार को भी लखनऊ में बादलों की सक्रियता बनी रह सकती है। धूप की तल्खी बढ़ने के साथ उमस भरी गर्मी जोर पकड़ेगी। बुधवार को अधिकतम तापमान लगभग स्थिर रहते हुए 34.6 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 0.3 डिग्री की बढ़त के साथ 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें