फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: प्रदेश में छह आईपीएस अधिकारियों का तबादला, पूनम को मिर्जापुर व यमुना को कानपुर रेंज की जिम्मेदारी

Fri, 05 Jun 2026 06:29 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ

सार

उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल के तहत छह आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। विभिन्न परिक्षेत्रों, प्रशिक्षण संस्थानों और विशेष इकाइयों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सरकार का उद्देश्य पुलिस प्रशासन को अधिक प्रभावी और सुचारु बनाना है, जिससे कार्यक्षमता और बेहतर हो सके।
Register For Event
विज्ञापन
अफसरों का तबादला - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डीजीपी मुख्यालय ने शुक्रवार को 6 आईपीएस अफसरों का तबादला कर दिया, जिनमें एक आईजी और छह डीआईजी शामिल हैं। देवीपाटन रेंज के आईजी अमित पाठक के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर नेशनल सिक्योरिटी गार्ड्स (एनएसजी) में तैनाती के बाद उनकी जगह सीआईडी में डीआईजी अशोक कुमार चतुर्थ को भेजा गया है। अमित पाठक को राज्य सरकार जल्द एनएसजी के लिए कार्यमुक्त कर सकती है।

विज्ञापन


इसी तरह मिर्जापुर रेंज के डीआईजी राकेश प्रकाश सिंह के सेवानिवृत्त होने के बाद पीटीएस मेरठ की प्रधानाचार्य पूनम को मिर्जापुर भेजा गया है। कानपुर रेंज की जिम्मेदारी पीटीएस मुरादाबाद के डीआईजी यमुना प्रसाद को सौंपी गई है। कानपुर रेंज के डीआईजी हरीश चन्दर को भ्रष्टाचार निवारण संगठन भेजा गया है। 

सीआरपीएफ से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति की अवधि पूरी किए बिना वापस भेजे गए रवि शंकर छवि को डीजीपी मुख्यालय में डीआईजी लोक शिकायत बनाया गया है। वह वापस आने के बाद से प्रतीक्षारत चल रहे थे। वहीं भ्रष्टाचार निवारण संगठन में तैनात डीआईजी सचिंद्र पटेल को आगरा कमिश्नरेट में अपर पुलिस आयुक्त बनाया गया है। पढ़िए पूरी लिस्ट...
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें