फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: श्रद्धा दुबे के मामले में हटाए गए एसीपी हजरतगंज, डीसीपी और इंस्पेक्टर पर पहले ही गिर चुकी है गाज

Mon, 19 Oct 2026 12:29 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Shraddha Dubey absconding: श्रद्धा दुबे के मामले में एक के बाद एक कई कार्रवाई हो रही हैं। शासन के द्वारा एसीपी हज़रतगंज रजनीश वर्मा को उनके पद से हटा दिया है।
Register For Event
विज्ञापन
श्रद्धा दुबे के मामले में लगातार हो रही हैं कार्रवाई। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड में पुलिस कमिश्नर ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए एसीपी हज़रतगंज रजनीश वर्मा को उनके पद से हटा दिया है। इस सनसनीखेज मामले में प्रशासनिक स्तर पर पहले ही बड़ी कार्रवाई की जा चुकी है, जिसके तहत डीसीपी सेंट्रल विक्रांत वीर को भी हटाया गया था और इंस्पेक्टर हज़रतगंज विक्रम सिंह को लाइन हाजिर किया गया था।

विज्ञापन


वहीं, हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर और फरार चल रही है। हैरानी की बात यह है कि वह लगातार सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर रही है, लेकिन इसके बावजूद वह पुलिस की गिरफ्त से दूर है।

दूसरी तरफ, पुलिस का दावा है कि उसकी तलाश में नेपाल के साथ-साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी कई विशेष टीमों को रवाना किया गया है, जो लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस का कहना है कि मिले तमाम इनपुट और तकनीकी सर्विलांस के आधार पर आरोपियों की धर-पकड़ के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस की 10 टीमें पिछले 10 दिनों से जुटीं

कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में मॉडल श्रद्धा दुबे की तलाश में पुलिस की 10 टीमें पिछले 10 दिनों से जुटी हैं। इस बीच श्रद्धा के लगातार वीडियो सामने आ रहे हैं। रविवार को एक मीडिया संस्थान से बातचीत का श्रद्धा का नया वीडियो सामने आया। इसमें उसने खुद को बेगुनाह बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की।

तीन मिनट 56 सेकंड के इस वीडियो में श्रद्धा ने कहा कि उस पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं। उसका दावा है कि शिवा ने आत्महत्या की थी और उसने उसे अपनी बिल्डिंग की चौथी मंजिल से छलांग लगाते हुए देखा था। श्रद्धा के मुताबिक, बिल्डिंग के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज सामने आने से सच्चाई स्पष्ट हो जाएगी। उसने सवाल उठाया कि नेपाल बॉर्डर के कैमरों की जांच की गई लेकिन उसकी बिल्डिंग के सीसीटीवी फुटेज अब तक क्यों नहीं निकाले गए। श्रद्धा का दावा है कि फुटेज से उनकी बेगुनाही साबित हो जाएगी।

श्रद्धा ने बताया कि वह शिवा को करीब चार महीने से जानती थी। उसके मुताबिक, दोनों के बीच बातचीत की पुष्टि कॉल डिटेल से हो सकती है। उसने दावा किया कि शुरुआती ढाई महीने तक शिवा उसके दोस्त थे और घर नहीं आते थे। करीब डेढ़ महीने पहले उनका घर आना-जाना शुरू हुआ था। श्रद्धा का कहना है कि इतने कम समय में उनके संबंध इतने खराब नहीं हुए थे कि वे एक-दूसरे के खिलाफ ऐसा कदम उठाने के बारे में सोचते।
विज्ञापन

श्रद्धा दुबे ने बताई वजह 

श्रद्धा के मुताबिक, शिवा की मां उसे पसंद नहीं करती थीं। इसकी वजह बताते हुए उसने कहा कि संभव है कि वह शिवा से एक-दो साल बड़ी थी। श्रद्धा ने दावा किया कि शिवा ने उसे बताया था कि उस पर 16 से 17 लाख रुपये का कर्ज था और उन्होंने उससे भी पैसे मांगे थे। अपने घर से जेवर गायब होने के मामले में श्रद्धा ने दावा किया कि शिवा उसके घर से पांच-छह लाख रुपये के जेवर ले गए थे। उसने इसे अपना निजी मामला बताते हुए कहा कि शिवा उसके करीबी थे और उन्हें जेवर ले जाने का हक था।

सदमे और डर के कारण छोड़ा शहर श्रद्धा ने बताया कि उसे सांस लेने में दिक्कत समेत कुछ अन्य स्वास्थ्य समस्याएं हैं। घटना के बाद सदमे में होने के कारण उसे शहर छोड़ना पड़ा। कहा कि वह हालात का डटकर सामना करना चाहती थी लेकिन सदमे के चलते ऐसा नहीं कर सकी। वीडियो के अंत में श्रद्धा ने पुलिस और न्यायपालिका से निष्पक्ष जांच की अपील की। उसने कहा कि केवल हत्या का आरोप लगा देने से किसी को पूरे देश के सामने अपराधी साबित कर देना न्याय नहीं है।

इंस्पेक्टर हजरतगंज लाइन हाजिर शिवा शर्मा की मौत के मामले में दस दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर शासन स्तर पर नाराजगी है। इसी बीच शनिवार देर रात पुलिस आयुक्त तरुण गाबा ने इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह को लाइन हाजिर कर दिया। फिलहाल उनकी जगह किसी नए इंस्पेक्टर की तैनाती नहीं हुई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गठित टीम में इंस्पेक्टर विक्रम सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें