फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: हरियाणा का पलवल गैंग राजधानी में करता था कांड, महिलाओं के पर्स-चेन चुराता था; पांच पकड़े गए

Tue, 12 May 2026 05:29 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ में ई-रिक्शा और टैंपो में महिलाओं के गहने व पर्स चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। हरियाणा के पलवल से जुड़े इस गैंग के पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें तीन महिलाएं शामिल हैं।
Register For Event
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपियों को धर दबोचा। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ई-रिक्शा और टैंपो में सफर करने वाली महिलाओं के पर्स व बैग से गहने चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का मड़ियांव पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने हरियाणा के पलवल जिले से जुड़े गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जिनमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं। आरोपियों के कब्जे से सोने जैसे पीली धातु के जेवरात और 29,400 रुपये नकद बरामद हुए हैं। बरामद आभूषण की कीमत करीब नौ लाख बताई जा रही है। 

विज्ञापन


एडीसीपी नॉर्थ टिंवकल जैन ने बताया कि सोमवार को मड़ियांव पुलिस भिठौली तिराहे पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ई-रिक्शा व टैंपो में चोरी की घटनाओं में शामिल कुछ संदिग्ध महिलाएं और पुरुष नौबस्ता मोड़ के पास रेलवे स्टेशन रोड की ओर मौजूद हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पांचों आरोपियों को पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान जयप्रकाश, जयप्रकाश की पत्नी अनीता, मनोज कुमार, मनोज की पत्नी रजनी व रामवती के रूप में बताई। रामवती राजस्थान के रहने वाली है। सभी चिनहट क्षेत्र में अस्थायी रूप से रह रहे थे। 
विज्ञापन


विज्ञापन


जयप्रकाश व मनोज फेरी लगाकर गुब्बारे बेचते हैं। आरोपियों के पास से एक हार, दो चेन, दो मंगलसूत्र, माथे का टीका, अंगूठी, कान के टॉप्स समेत नकदी बरामद हुई। मड़ियांव की छह और गोमतीनगर थाना में दर्ज एक चोरी के घटनाओं का खुलासा हुआ है। 

राह चलते लोगों को बेच देते थे चोरी का माल

एसीपी शशि प्रकाश मिश्रा के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे ई-रिक्शा और टैंपो में महिलाओं के पास बैठकर मौका पाकर उनके बैग और पर्स से गहने व नकदी पार कर देते थे। चोरी के जेवर राह चलते लोगों को बेचकर अपना खर्च चलाते थे।

कई मुकदमों में पहले से दर्ज हैं नाम

इंस्पेक्टर मड़ियांव शिवानंद मिश्रा के अनुसार आरोपी महिलाओं रजनी और रामवती के खिलाफ मड़ियांव थाने में पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। गिरोह के अन्य आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें