फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रदेश में कम होने जा रही हैं विदेशी शराब की कीमतें, अलग-अलग ब्रांडों के दामों में होगी कमी; जानिए वजह

Wed, 30 Sep 2026 07:07 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Foreign liquor in UP: विदेशी शराब का शौक रखने वालों के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश में जल्द ही विदेशी शराब की कीमतों में कमी आएगी। 
Register For Event
विज्ञापन
विदेशी शराब की कीमतों में कमी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 केंद्र सरकार द्वारा अन्य देशों के साथ कारोबार के लिए मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) का असर शराब के दामों पर पड़ने वाला है। प्रदेश में आने वाली विदेशी शराब की कीमतों में जल्द कमी होगी। इसकी वजह एफटीए की वजह से कस्टम ड्यूटी कम होना है। फिलहाल दामों में 15 से 25 फीसद की कमी होने की संभावना जताई जा रही है। विदेशी शराब के शौकीनों को इस राहत का फायदा मिलेगा।

विज्ञापन


आबकारी विभाग के अधिकारियों के मुताबिक कस्टम ड्यूटी कम होने से विदेशी ब्रांड की शराब के दामों में कमी आएगी। हालांकि इसका निर्धारण अलग-अलग ब्रांड पर लगने वाली कस्टम ड्यूटी से तय होगा। दाम में कमी से आबकारी विभाग के राजस्व पर कोई असर नहीं पड़ेगा। बता दें कि शराब की बोतल पर कस्टम और एक्साइज ड्यूटी देनी होती है।

 कस्टम ड्यूटी कम होने से अलग-अलग ब्रांड की बोतल की एमआरपी (अधिकतम खुदरा मूल्य) पर असर पड़ेगा, जबकि एक्साइज ड्यूटी पूर्व की तरह रहेगी। अधिकारियों के मुताबिक अभी प्रदेश में विदेशी शराब की पुरानी खेप की बिक्री चल रही है। नई खेप आने के बाद दामों पर असर दिखने लगेगा। अक्तूबर माह के तीसरे सप्ताह से दाम में कमी का फायदा उपभोक्ताओं को मिलने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें