फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रदेश में पांच आईएएस और चार पीसीएस अधिकारियों के हुए तबादले, राजेश कुमार बने यीडा के एसीईओ

Sat, 13 Dec 2025 11:07 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

IPS transfers in UP: प्रदेश सरकार ने शनिवार देर रात पांच आईएएस और चार पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इसमें से कई प्रमुख पद हैं। 
 
Register For Event
विज्ञापन
प्रदेश की नौकरशाही में बदलाव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश सरकार ने शनिवार को पांच आईएएस और चार पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। चित्रकूट में सीडीओ के पद पर स्थानांतरित किए गए राजेश कुमार को यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकारण (यीडा) का एसीईओ बनाया गया है।

विज्ञापन


उप्र लोक सेवा आयोग प्रयागराज के उप सचिव देवी प्रसाद पाल को चित्रकूट का सीडीओ बनाया गया है। विशेष सचिव उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण, विभागाध्यक्ष खाद्य प्रसंस्करण और निदेशक रेशम प्रेरणा शर्मा को विशेष सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास और एसीईओ इन्वेस्ट यूपी बनाया गया है। विशेष सचिव एपीसी शाखा टीके शिबु को वर्तमान पद के साथ विशेष सचिव उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण व विभागाध्यक्ष खाद्य प्रसंस्करण का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। 

विशेष सचिव रेशम विभाग देवेंद्र कुमार सिंह कुशवाहा अब निदेशक रेशम का भी अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे। पीसीएस अधिकारियों में सौरभ कुमार पांडेय एसडीएम संभल को एडीएम (न्यायिक) संभल बनाया गया है। अजय कुमार त्रिपाठी उप निदेशक स्थानीय निकाय निदेशालय से अपर नगर आयुक्त शाहजहांपुर, पूनम निगम अपर आयुक्त कानपुर मंडल को उप सचिव लोक सेवा आयोग प्रयागराज और सुशीला संबद्ध राजस्व परिषद को अपर आयुक्त कानपुर मंडल के पद पर तैनाती दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें