फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी चुनाव 2027: अखिलेश यादव बोले-जिलावार बनाएंगे घोषणा पत्र, सपा के कार्यक्रम नहीं होने दे रही भाजपा सरकार

Thu, 10 Sep 2026 02:16 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी चुनाव को लेकर भाजपा पर निशाना साधा और आकाश आनंद मामले पर भी बचकर बोले। उन्होंने कहा कि अंकल का मतलब फूफा भी होता है तो नाराज फूफा कौन है?
 
Register For Event
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी चुनाव की तैयारियों को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि हम जिलावार घोषणा पत्र बनाएंगे। उन्होंने कहा कि हम राज्य के लिए तो घोषणापत्र बनाएंगे ही साथ ही जिलावार भी बनाएंगे जिसमें जिले के मुद्दों को प्रमुखता दी जाएगी। अखिलेश यादव ने लखनऊ में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार हमारी कार्यक्रम नहीं होने दे रही है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बुलंदशहर में सपा का सावन में कार्यक्रम था। अधिकारियों ने मैदान के लिए कई बार अनुमति का आश्वासन दिया फिर सावन महीना होने के कारण कार्यक्रम को आगे बढ़ाने का सुझाव दिया। सपा ने कार्यक्रम आगे बढ़ा दिया लेकिन कोई अनुमति नहीं दी गई। कहा गया कि पुलिस लाइन में पानी भरा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि मैंने समझा कि शायद काली नदी की बाढ़ तो नहीं आ गई फिर अखिलेश ने पुलिस लाइन का वीडियो दिखाया जहां पानी नहीं था। 

अखिलेश ने कहा कि आखिर सरकार हमारे कार्यक्रम से परेशान क्यों है? हमने इससे खराब सरकार नहीं देखी। सही खबर चलाने पर रिपोर्ट दर्ज हो रही है। स्कूलों में जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। ये सरकार जाने वाली है। इसी का संकल्प हम लेते हैं। 
विज्ञापन


फूफा कौन है... कसा तंज
अखिलेश यादव ने कहा कि आकाश आनंद ने हमें अंकल कहा। जिसका मतलब फूफा भी हो सकता है। उन्होंने फूफा कौन है? कहकर व्यंग्य किया फिर कहा कि ये बसपा का अंदरूनी मामला है। किसी दूसरे दल को नहीं बोलना चाहिए।

विज्ञापन

भाजपा आरक्षण के खिलाफ है

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा आरक्षण के खिलाफ है। भाजपा की नजर मदरसों पर भी है। ऐसा इसलिए क्योंकि महंगाई का जवाब उनके पास नहीं है। एक अर्थशास्त्री ने जीडीपी को जीरो करार दिया है। झांसी में एक महिला की मृत्यु हो गई। व्यक्ति के पास शव ले जाने का पैसा नहीं था। दाह संस्कार के लिए पैसा नहीं था। हारकर पत्नी का शव बेतवा में बहाना पड़ा। ये कैसी जीडीपी है। अगर 7.8 प्रतिशत होती तो ये हाल न होता। उन्होंने कहा कि जीडीपी अपने दोस्तों को निवेश कर बढ़ाई जा रही है।

अखिलेश ने कहा कि किसी भी दल की ओर से इतना नकारात्मक और घटिया प्रचार आज तक नहीं देखा गया। इस सरकार ने सबसे ज्यादा पत्रकारों को जेल भेजा। भाजपा चुनाव से पहले सांप्रदायिक माहौल बनाना चाहती है और महंगाई जैसी समस्या पर बात ही नहीं करती। महंगाई इसलिए कि अपने लोगों की जेब भरने में जुटे हैं इसीलिए महंगाई पर नियंत्रण नहीं है।

लखनऊ को स्वच्छ हवा के अवार्ड पर कही ये बात
लखनऊ में स्वच्छ हवा के दावों पर उन्होंने कहा कि लखनऊ को स्वच्छ हवा और सफाई को लेकर अवार्ड मिला है। बारिश के कारण एयर पॉल्यूशन साफ हो गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें