फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: यूपी विधानसभा चुनाव की आचार संहिता में फंस सकते हैं 200 करोड़ रुपये के विकास कार्य, एक महीने का समय

Tue, 24 Nov 2026 09:25 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

यूपी चुनाव के कारण नगर निगम के पास सिर्फ एक ही महीने का समय है। वहीं, 200 करोड़ के विकास कार्यों में करीब 170 करोड़ का बजट तो पार्षद कोटे का बचा हुआ है।
Register For Event
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर निगम की ढिलाई से करीब 200 करोड़ रुपये के विकास कार्य विधानसभा चुनाव की आचार संहिता में फंस सकते हैं। चुनाव को लेकर जनवरी में आचार संहिता लगने का अनुमान लगाया जा रहा है। ऐसे में यदि एक महीने के अंदर टेंडर प्रक्रिया पूरी कर काम शुरू नहीं कराए गए तो यह बजट फंस जाएगा। अभी जो हाल है, उसमें टेंडर तक जारी नहीं किए गए हैं।

विज्ञापन


नगर निगम में 110 वार्ड हैं। इन वार्डों के पार्षदों के सुझाव पर विकास कार्य कराने के लिए इन्हें 2.10 करोड़ रुपये कोटा प्रति वार्ड अप्रैल में पास हुआ था। ऐसे में करीब 230 करोड़ रुपये का बजट पार्षद कोटे के रूप में जारी हुआ, लेकिन इसमें से अभी तक पार्षद करीब 60 करोड़ रुपये ही खर्च कर पाए हैं। करीब 170 करोड़ रुपये का बजट अभी बचा हुआ है।

जानकारों का कहना है कि अभी वित्तीय वर्ष समाप्त होने में चार महीने का समय है, लेकिन फरवरी में विधानसभा चुनाव होने की संभावना जताई जा रही है। ऐसा होने पर जनवरी में आचार संहिता लग जाएगी। इस तरह करीब एक महीने का समय ही अब काम करने के लिए बचा है। यह काम समय से नहीं कराए गए तो बजट बेकार हो जाएगा।
विज्ञापन


इसलिए बचा है पार्षदों का कोटा
नगर निगम के जानकार बताते हैं कि पार्षदों का सबसे अधिक जोर इस पर रहता है कि उनके वार्ड में जो भी काम हो, वह किसी अन्य निधि अवस्थापना, 15वां वित्त, विधायक, सांसद या महापौर कोटा या नगर निगम की सामान्य निधि यानी नगर आयुक्त कोटे से हो जाए और उनका कोटा कम खर्च हो। ताकि वह उसे आखिरी समय में मनमर्जी से खर्च कर सकें। इसके लिए वह नगर निगम प्रशासन पर दबाव भी बनाते हैं।

इधर, तीन महीने से खाते में पड़े 30 करोड़ रुपये, तय नहीं हो पाए काम
विकास कार्य का करीब 30 करोड़ रुपये नगर निगम के खाते में करीब तीन महीने से पड़ा है। यह बजट अवस्थापना, वायु गुणवत्ता सुधार और 15वें वित्त मद से जारी हुआ था। इस बजट से कौन-कौन सी सड़कें बनवाई जाएं, इसकी सूची ही नगर निगम नहीं बना पाया है, जबकि शहर में 200 से अधिक छोटी-बड़ी सड़कें टूटी हैं और इन्हें बनाने की जरूरत है। आचार संहिता लगने के बाद अब यह बजट भी फंस सकता है। सूत्रों का कहना है कि बजट की मंजूरी को लेकर दो बार बैठक भी हो चुकी है, मगर काम अब तक शुरू ही नहीं किए गए हैं। काम तय करने के लिए अधिकारियों की समिति तो बनाई गई है, मगर अंतिम निर्णय महापौर ही लगाएंगी। नगर आयुक्त् गौरव कुमार का कहना है कि काफी कामों के प्रस्ताव पास हो गए हैं। कुछ ही काम बचे होंगे। वह भी समय से पूरे हो जाएंगे। बजट बेकार नहीं जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें