फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: कांग्रेस की दो टूक- आठ अगस्त को अपने तय समय पर प्रयागराज आएंगे राहुल, युवाओं को लामबंद करेगी पार्टी

Thu, 06 Aug 2026 08:28 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Rahul Gandhi in Prayagraj: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के छात्रों की गूंज (छात्र- युवा संवाद) कार्यक्रम को निरस्त करने के मामले को पार्टी जनता के बीच ले जाएगी। 
Register For Event
विज्ञापन
राहुल गांधी लगातार युवाओं से संवाद कर रहे हैं। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के छात्रों की गूंज (छात्र- युवा संवाद) कार्यक्रम को निरस्त करने के मामले को पार्टी जनता के बीच ले जाएगी। हर विधानसभा क्षेत्र में सम्मेलन किए जाएंगे। इन सम्मेलनों में न सिर्फ राहुल गांधी के संदेश को पहुंचाया जाएगा बल्कि ऐन मौके पर कार्यक्रम निरस्त करने के मामले को भी बताया जाएगा। इस रणनीति के जरिए पार्टी युवाओं को लामबंद करेगी।

विज्ञापन


कांग्रेस लगातार युवाओं को एकजुट करने में जुटी है। इसी रणनीति के तहत विभिन्न स्थानों पर छात्र गूंज कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इन कार्यक्रमों में विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं में पेपर लीक होने, नौकरियों को खत्म करने, संविदा भर्ती जैसे मुद्दे उठाए जा रहे हैं। इसी रणनीति के तहत आठ अगस्त को प्रयागराज में छात्रों की गूंज कार्यक्रम का आयोजन केपी ग्राउंड पर किया जा र हा है।

केपी ट्रस्ट की ओर से विभिन्न कारण बताते हुए कार्यक्रम रद्द करने के लिए कहा गया है, लेकिन कांग्रेस इस कार्यक्रम को लेकर अड़ी हुई है। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि निर्धारित समय पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी प्रयागराज पहुंचेंगे। किसी भी कीमत पर कार्यक्रम रद्द नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है और इसमें किसी पार्टी का झंडा या राजनीतिक गतिविधियां नहीं होंगी, बल्कि केवल छात्रों के मुद्दों की बात होगी।

विज्ञापन
Trending Videos

हर विधानसभा में उठाएंगे मुद्दा

प्रयागराज में पत्रकारों से बातचीत करते कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय। - फोटो : अमर उजाला।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि राहुल गांधी के संदेश को जन- जन तक पहुंचाया जाएगा। इसके लिए हर विधानसभा में होने वाले सम्मेलन में उनका संदेश जनता को सुनाया जाएगा। इन सम्मेलनों में यह भी बताया जाएगा कि किस तरह से राहुल गांधी के कार्यक्रम को रद्द करने की षड़यंत्र किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी युवाओं और छात्रों के मुददों को नहीं उठाने देना चाहती है। यही वजह है कि हर स्थान पर ऐन मौके पर कार्यक्रम रद्द कराने का प्रयास किया जाता है, लेकिन प्रयागराज में हर हाल में कार्यक्रम होगा। पार्टी ने इसके लिए पुख्ता तैयारी की है।
विज्ञापन

3.15 बजे प्रयागराज पहुंचेंगे राहुल गांधी

राहुल गांधी, नेता प्रतिपक्ष लोकसभा। - फोटो : अमर उजाला।
आठ अगस्त को राहुल गांधी दोपहर 2:00 बजे दिल्ली से प्रस्थान कर 3:15 बजे प्रयागराज पहुंचेंगे। शाम 5:30 से 6:15 बजे तक आनंद भवन/स्वराज भवन में विश्राम करेंगे। फिर शाम 6:00 से 8:30 बजे तक केपी ग्राउंड में छात्रों के बीच रहेंगे। इसके बाद रात 9:30 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें