फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP BJP: प्रधानमंत्री मोदी से मिले भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष, लोकसभा चुनाव पर की चर्चा

Thu, 01 Sep 2022 03:01 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। बताया जा रहा है कि दोनों नेताओं ने लोकसभा चुनाव पर चर्चा की।
Register For Event
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भूपेंद्र सिंह चौधरी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। चौधरी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताया। पार्टी सूत्रों के मुताबिक दोनों के बीच करीब 40 मिनट से अधिक समय तक बातचीत चली। दोनों के बीच आगामी नगरीय निकाय चुनाव और लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई। पीएम मोदी से मिलने के बाद बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी गाजियाबाद पहुंचे।

विज्ञापन


यूपी भाजपा लोकसभा चुनाव 2024 में प्रदेश की सभी 80 सीटों पर जीत दर्ज करने की योजना बना रही है। अमर उजाला से बातचीत में भूपेंद्र चौधरी ने कहा था कि अगले लोकसभा चुनाव में पार्टी यूपी की सभी 80 सीटों पर भगवा लहराएगी। उन्होंने कहा कि विपक्ष बिखरा हुआ है, हमारे सामने उसकी कोई चुनौती नहीं है। 

उन्होंने अपनी कार्ययोजना का जिक्र करते हुए कहा था कि सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुंचाना पहला काम है। पार्टी के सेवा से जुड़े कार्यों के जरिए समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ना है। निकाय चुनावों में शत-प्रतिशत सीटें जीतने के बाद अगले वर्ष होने वाले विधान परिषद के स्नातक क्षेत्र और शिक्षक क्षेत्र की कुल पांच सीटों पर चुनाव होने हैं। इनमें से तीन सीटें वर्तमान में भाजपा के पास है। हमारा प्रयास रहेगा चुनाव में सभी पांच सीटें जीतें। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा था कि भाजपा के मुकाबले मैदान में कोई नहीं है। बसपा सुप्रीमो के बारे में सबको पता है कि वह कहां है? अखिलेश यादव के बारे में उनके गठबंधन के पूर्व सहयोगी ही बता रहे हैं कि वे कहां रहते हैं और उनकी राजनीति में सक्रियता कितनी है। वहीं भाजपा कार्यकर्ता हमेशा सक्रिय रहते हैं। मैदान में सपा, बसपा और कांग्रेस कहीं नहीं है। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद भूपेंद्र चौधरी ने यूपी कैबिनेट से मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें